विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को भारतीय महिला  टीम वर्ल्डकप का दूसरा मैच खेल रही थी. भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम में शेफाली वर्मा को शामिल नहीं किया गया था. वे अपनी खराब फॉर्म से गुजर रही हैं. भारत का यह वर्ल्डकप का  दूसरा मैच था. इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था. न्यूजीलैंड के भारत के सामने जीत के  लिए 261 रनों का लक्ष्य रखा था  जो कि भारत के लिए मुश्किल साबित हुआ. भारत को इस मुकाबले में 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 

भारत को  अब अगला मुकाबला 12 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कुछ इस प्रकार है : 

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (सी), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

न्यूजीलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सोफी डिवाइन (सी), सूजी बेट्स, अमेलिया केर, एमी सैटरथवेट, मैडी ग्रीन, फ्रांसेस मैके, केटी मार्टिन (डब्ल्यू), हेले जेन्सेन, ली ताहुहू, जेस केर, हन्ना रोवे

UP चुनाव मतगणना: रुझानों में बीजेपी आगे, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं को अब भी उम्मीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Women, New Zealand Women, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com