Morne Morkel on Abhishek Sharma; IND vs SA T20 World Cup 2026 Super Eight: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब शुरुआत के बाद ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक हर जगह एक ही सवाल क्या उन्हें ड्रॉप कर संजू सैमसन से ओपनिंग करवाई जाए, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है और बताया है की अभिषेक पर भरोसा कायम है. भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने खुलकर कहा कि ड्रेसिंग रूम में अभिषेक को बाहर करने पर कोई चर्चा नहीं हुई. टीम इंडिया रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से भिड़ने वाली है, और यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
🗣️"𝘏𝘦 𝘪𝘴 𝘢 𝘸𝘰𝘳𝘭𝘥-𝘤𝘭𝘢𝘴𝘴 𝘱𝘭𝘢𝘺𝘦𝘳... 𝘐 𝘢𝘮 𝘱𝘳𝘦𝘵𝘵𝘺 𝘴𝘶𝘳𝘦 𝘩𝘦 𝘪𝘴 𝘨𝘰𝘪𝘯𝘨 𝘵𝘰 𝘥𝘦𝘭𝘪𝘷𝘦𝘳."
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 20, 2026
Ahead of the high-stakes Super 8 clash against SA, India's bowling coach Morne Morkel addressed the "noise" surrounding Abhishek Sharma's recent form.… pic.twitter.com/uJVuM4snpr
अभिषेक ने टूर्नामेंट की शुरुआत गोल्डन डक से की
दुनिया के नंबर-1 टी20आई बल्लेबाज अभिषेक ने टूर्नामेंट की शुरुआत गोल्डन डक से की जिसमे USA के खिलाफ खाता भी नहीं खुला. फिर पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए. हर बार शुरुआती ओवरों में आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवाया.
क्या सुपर 8 मुकाबलों में टीम बदलाव करेगी?
अभिषेक के खराब फॉर्म के बावजूद, मोर्कल ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक के फॉर्म को लेकर परेशान नहीं है और टीम में उनकी जगह को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि बाएं हाथ का यह खिलाड़ी नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहा है और अहम मुकाबले से पहले गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा है.
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने कहा, "हमारी टीम ग्रुप में इस बारे में बिल्कुल कोई बातचीत नहीं हुई. अभिषेक एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी है. टूर्नामेंट में अब तक, अच्छी बात यह है कि कुछ खिलाड़ी आगे आए हैं, जबकि अभिषेक उतने रन नहीं बना पाया जितना वह चाहता था."
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अब हम वर्ल्ड कप के एक बहुत ही अहम दौर में जा रहे हैं, और मुझे पूरा यकीन है कि वह न सिर्फ टीम के लिए, बल्कि गेम देखने वाले दर्शकों के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करेगा, क्योंकि वह एंटरटेन कर रहा है और हमें यह देखना अच्छा लगता है. वह नेट्स में गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा है; यह सिर्फ शुरुआत करने और अपनी पारी बनाने के बारे में है." अभिषेक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आठ मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ 200 रन बनाए हैं, जिसमें 2024 वर्ल्ड कप रनर-अप के खिलाफ एक हाफ सेंचुरी भी शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं