विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स को खरीदने वाले आदित्य मित्तल कौन हैं? 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर में हुई डील

लक्ष्मी एन. मित्तल और आदित्य मित्तल ने रविवार को घोषणा की कि अदार पूनावाला के साथ मिलकर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को मौजूदा मालिक मनोज बदाले और उनके कंसोर्टियम से खरीदने के लिए एक निश्चित समझौता कर लिया है.

राजस्थान रॉयल्स को खरीदने वाले आदित्य मित्तल कौन हैं? 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर में हुई डील
Who is Aditya Mittal Rajasthan Royals New Owner

Who is Aditya Mittal Rajasthan Royals New Owner: आईपीएल फ्रेंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स के स्वामित्व में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. उद्योगपति लक्ष्मी एन. मित्तल और आदित्य मित्तल ने रविवार को घोषणा की कि अदार पूनावाला के साथ मिलकर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को मौजूदा मालिक मनोज बदाले और उनके कंसोर्टियम से खरीदने के लिए एक निश्चित समझौता कर लिया है. डील पूरी होने के बाद मित्तल परिवार की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत, अदार पूनावाला की करीब 18 प्रतिशत, जबकि शेष 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा निवेशकों के पास रहेगी. बदाले आगे भी फ्रेंचाइज़ी से जुड़े रहेंगे और अतीत व भविष्य के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगे.

जानकारी के मुताबिक इस सौदे का कुल मूल्य लगभग 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिसमें न केवल राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल टीम शामिल है, बल्कि दक्षिण अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन की बारबाडोस रॉयल्स भी इस एंटरप्राइज वैल्यू का हिस्सा हैं. इससे पहले काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की सफल बोली लगाई थी, लेकिन फंडिंग से जुड़ी दिक्कतों के चलते वह सौदा पूरा नहीं हो सका.

कौन हैं आदित्य मित्तल

आदित्य मित्तल विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल के पुत्र हैं और दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी ArcelorMittal के सीईओ हैं. उनकी गिनती ऐसे लोगों में होती है, जिन्होंने बखूबी पारिवारिक कारोबार को संभाला है. उन्होंने 1997 में अपने फैमिली बिजनेस में एंट्री ली थी. आदित्य मित्तल ने स्टील उद्योग में अपनी कंपनी को वैश्विक दिग्गज बनाने में अहम योगदान दिया है.  2006 में उन्होंने मित्तल ग्रुप और यूरोपियन स्टील कंपनी आर्सेलर को एक साथ लाने का सोचा था और बाद में उन्होंने इन दोनों कंपियनों के मर्जर में अहम भूमिका निभाई. मर्जर के बाद आर्सेलरमित्तल बनी, उस समय दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी थी.

इसके अलावा आदित्य एपेरम और आइकोनिक कैपिटल के बोर्ड डायरेक्टर भी हैं और आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के बोर्ड के चेयरमैन हैं. वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की ग्लोबल एडवाइजरी काउंसिल के मेंबर भी हैं. आदित्य के पास यूनाइटेड स्टेट्स के पेन्सिलवेनिया में व्हार्टन स्कूल से इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री है. मौजूद जानकारी के अनुसार, आदित्य अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं. 

राजस्थान से है लक्ष्मी मित्तल का नाता

लक्ष्मी मित्तल, जिन्हें स्टील किंग भी कहा जाता है, उनका राजस्थान से नाता है. लक्ष्मी मित्तल का जन्म चूरू जिले के सादुलपुर में हुआ था. उनका शुरुआती बचपन भी वहीं बीता था. राजस्थान से उनके गहरे जुड़ाव ही उन्होंने यह फ्रेंचाइजी को खरीदा है. टीम के नए मालिकों का कहना है कि वह राजस्थान की विरासत को ग्लोबल लेवल पर लेकर जाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: CSK में एक और विकेटकीपर की जोरदार दस्तक, XI में तीन धुरंधर विकेटकीपर, धोनी प्लानिंग से पूरी तरह बाहर?

यह भी पढ़ें: CSK vs MI IPL 2026: एकजुट होकर नहीं खेल रही मुंबई? जसप्रीत बुमराह की फॉर्म पर हेड कोच जयवर्धने का दो टूक जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com