- आईपीएल चेयरमैन का चौंकाने वाला वाला बयान
- ज्यादा टी-20 सीरीज से कम हो जाएगी टेस्ट मैचों की संख्या
- महिला टेस्ट क्रिकेट में भी ध्यान देने की जरूरत
ICC chair warns of future with less Test cricket: आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने चेताया है कि घरेलू टी20 लीगों की बढती संख्या से द्विपक्षीय सीरीज छोटी होती जा रही है और अगले दशक में इससे टेस्ट मैचों की संख्या में कटौती हो सकती है. नवंबर 2020 में आईसीसी चेयरमैन बने बार्कले (Greg Barclay) ने कहा कि अगले साल से शुरू हो रहे अगले भावी दौरा कार्यक्रम को तय करते समय आईसीसी को बड़ी दिक्कतें आयेंगी. उन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के दौरान बीबीसी के ‘टेस्ट मैच स्पेशल' कार्यक्रम में कहा ,‘‘ हर साल महिला और पुरूष क्रिकेट का एक टूर्नामेंट है. इसके अलावा घरेलू लीग बढती जा रही है. इससे द्विपक्षीय श्रृंखलायें छोटी हो रही है.''
स्लिप में 6 फील्डर, स्विंग गेंदबाजी का जलवा, टेस्ट क्रिकेट ने जीता पैट कमिंस का दिल
उन्होंने कहा ,‘‘ इसके दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम होंगे. खेलने के अनुभव के नजरिये से भी और उन देशों के राजस्व पर भी जिन्हें ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिलते खासकर भारत, आस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ.‘‘ उन्होंने कहा ,‘‘अगले 10 . 15 साल में टेस्ट क्रिकेट खेल का अभिन्न हिस्सा तो रहेगा लेकिन मैचों की संख्या कम हो सकती है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. बार्कले ने यह भी कहा कि महिला क्रिकेट में टेस्ट प्रारूप का उतनी तेजी से विकास नहीं हो रहा है.
उन्होंने कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिये घरेलू ढांचा उस तरह का होना चाहिये जो अभी किसी देश में नहीं है. मुझे नहीं लगता कि महिला क्रिकेट में टेस्ट प्रारूप का उतनी तेजी से विकास हो रहा है.''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं