Vaibhav Sooryavanshi meets Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं और उससे पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिए है. राजस्थान रॉयल्स पर इस बार फैंस की नजरें होंगी, जिनकी अगुवाई रवींद्र जडेजा करेंगे. राजस्थान फ्रेंचाइजी ने बीते दिनों की कप्तान का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका स्वैग नजर आता है. वहीं अब फ्रेंचाइजी ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'बन्ना' और युवा सनसनी की मुलाकात हुई है. राजस्थान ने इस सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,"जब वैभव सूर्यवंशी मीट बन्ना'
राजस्थान रॉयल्स ने इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी को देखते ही जडेजा कहते हैं अच्छा खेले. इसके बाद दोनों हाथ मिलाते हैं. वैभव को रवींद्र जडेजा को बधाई देते हुए सुना जा सकता है. रवींद्र जडेजा ने इसके बाद वैभव से पूछा कि वो कब आए, तो सूर्यवंशी ने जवाब दिया कल. इस दौरान वैभव ने बताया कि उनकी टीम सेमीफाइनल में हार गई. बता दें, बीते साल खिलाड़ियों की नीलामी से पहले राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स से संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड किया था. संजू के जाने के बाद से सवाल था कि फ्रेंचाइजी रियान पराग, जायसवाल या जडेजा में किसे कप्तान बनाएगी. अंत में फ्रेंचाइजी ने रियान पराग के साथ जाने का फैसला लिया, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान के साथ ही की थी.
Jab Vaibhav Sooryavanshi met Banna 💗👌 pic.twitter.com/qBEY46mnIS
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 10, 2026
वैभव तहलका मचाने को तैयार
वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार है. राजस्थान ने ट्रेनिंग सेशन के कुछ वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वैभव कदमों का इस्तेमाल करते हुए तेज गेंदबाजों के खिलाफ दमदार शॉर्ट लगा रहे हैं. वैभव के इस वीडियो से साफ है कि वह एक बार फिर गेंदबाजों को बखिया उधेड़ने के मूड में है. वैभव की प्रैक्टिस से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने पावर हिटिंग पर अधिक काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं