विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2018

तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी बोले, 'ऐसा कुछ करने के बजाय मरना पसंद करूंगा'

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने उन पर पत्‍नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों का खंडन किया है.शमी ने कहा कि देश के लिए ऐसा कुछ करने के बजाय वे मरना पसंद करेंगे.

तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी बोले, 'ऐसा कुछ करने के बजाय मरना पसंद करूंगा'
तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी पर उनकी पत्‍नी हसीन जहां ने कई आरोप लगाए हैं (फाइल फोटो)
  • पत्‍नी द्वारा मैच फिक्सिंग के लगाए आरोपों का किया खंडन
  • कहा, नहीं जानता उसको कौन बरगला रहा है
  • शमी पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी है हसीन जहां
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने उन पर पत्‍नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों का खंडन किया है.शमी ने कहा कि देश के लिए ऐसा कुछ करने के बजाय वे मरना पसंद करेंगे. गौरतलब है कि पत्‍नी हसीन जहां के साथ विवाद को लेकर शमी का नाम इस समय मीडिया की सुर्खियों में है. हसीन जहां ने शमी पर विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया था. हसीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कुछ स्‍क्रीन शॉट पोस्‍ट किए थे जिसमें शमी के व्‍हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर के जरिये कई महिलाओं से कथित बातचीत का ब्‍यौरा था. हसीन जहां ने यह भी आरोप लगाया था कि शमी और उनके परिवार ने उन्‍हें (हसीन को) मार डालने की कोशिश भी की थी.इन आरोपों के बारे में संवाददाताओं से बात करते हुए शमी भावुक हो गए. उन्‍होंने कहा, 'जहां तक देश के लिए खेलते हुए अपने प्रदर्शन के साथ समझौता करने की बात है तो मैं ऐसा कुछ करने के बजाय मरना पसंद करूंगा.' टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने कहा, 'हसीन और उनके परिवार के लोग कह रहे हैं कि हम बैठकर इन सब मुद्दों पर बातचीत करेंगे लेकिन मैं नहीं जातता कि उसे कौन बरगला रहा है. ' पत्‍नी की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद शमी पर उस समय भारी मार पड़ी जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने वार्षिक कांट्रेक्‍ट सिस्‍टम ने बाहर रखने का निर्णय लिया. पिछले साल शमी को कांट्रेक्‍ट की 'बी' कैटेगरी में रखा था.शमी के लिए राहत की बात यह है कि यदि वे इस पूरे मामले में निर्दोष साबित होते हैं तो उनके कांट्रेक्‍ट में शामिल कर लिया जाएगा. पत्‍नी हसीन जहां की ओर से फेसबुक पर शमी की कथित बातचीत के स्‍क्रीन शॉट पोस्‍ट करने के बाद इस भारतीय तेज गेंदबाज ने ट्विटर के जरिये मामले में सफाई दी थी. उन्‍होंने लिखा था, हाय! मैं मोहम्‍मद शमी..ये जितनी भी न्‍यूज हमारे पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही है, ये सब सरासर झूठ है. ये हमारे खिलाफ कोई बड़ी साजिश है या ये मुझे बदनाम करने या मेरा खेल खराब करने की कोशिश की जा रही है. वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और विराट में यह बात है कॉमन
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में शमी ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम ने जिस जोहानेसबर्ग टेस्‍ट में जीत हासिल की थी, उसमें शमी ने पांच विकेट हासिल किए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami, Wife Hasin Jahan, Allegations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com