विज्ञापन

IND vs WI, 4th T20I: शाई होप और जोसेफ पर आया बड़ा फैसला, बोर्ड ने दे दिया आराम, मगर क्यों? जानें

भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज की समापन के बाद वेस्टइंडीज की टीम को बांग्लादेश का दौरा करना है. आगामी दौरे से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट ने बड़ा फैसला लिया है. बढ़ते कार्यभार को ध्यान में रखते हुए शाई होप और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आराम दिया गया है.

IND vs WI, 4th T20I: शाई होप और जोसेफ पर आया बड़ा फैसला, बोर्ड ने दे दिया आराम, मगर क्यों? जानें
शाई होप

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद कैरेबियन टीम को बांग्लादेश का दौरा करना है. जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. अहम सीरीज से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बोर्ड ने स्टार बल्लेबाज शाई होप और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आगामी दौरे से आराम देने का फैसला लिया है. यानी ये दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे पर रेड बॉल क्रिकेट में शिरकत करते हुए नजर नहीं आएंगे. वेस्टइंडीज क्रिकेट ने उनके बढ़ते कार्यभार को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है. 

ढाका और सिलहट में खेला जाएगा मुकाबला 

बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मुकाबला 28 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच ढाका और दूसरा मुकाबला पांच नवंबर से नौ नवंबर के बीच सिलहट में खेला जाएगा. 

भारत दौरे पर व्यस्त हैं शाई होप 

शाई होप मौजूदा समय में भारत दौरे पर हैं. जहां पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में व्यस्त हैं. सीरीज का चौथा मुकाबला आज राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. 

आज के मुकाबले में कैरिबियन टीम को शिकस्त मिलती है तो उसके हाथ से प्रतिष्ठित सीरीज निकल जाएगी. इसलिए होप एंड कंपनी की कोशिश रहेगी कि वह आज के मैच में किसी भी तरह जीत हासिल कर सीरीज में बने रहे. मौजूदा समय में वह सीरीज में 2-1 से पीछे हैं.

अच्छे टच में नजर आ रहे हैं होप

भारत दौरे पर होप अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. वनडे सीरीज के दौरान पहले तीन पारियों में उन्होंने दो शतकों की बदौलत कुल 278 रन बनाए थे. अब टी20 सीरीज में वह धमाल मचा रहे हैं. शुरुआती तीन टी20 मुकाबलों में उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक के बदौलत 159 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के बुरे हाल में उम्मीद की किरण बना यह क्रिकेटर, 3 मैचों में ठोक दिए 238 रन, कप्तानी मिलने का है कमाल?


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, Shai Diego Hope, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com