विज्ञापन

पाकिस्तान के बुरे हाल में उम्मीद की किरण बना यह क्रिकेटर, 3 मैचों में ठोक दिए 238 रन, कप्तानी मिलने का है कमाल?

साहिबजादा फरहान पाकिस्तान क्रिकेट की मुश्किलों के बीच एक उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं. श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में फरहान ने 238 रन बनाए. लगातार शानदार बल्लेबाजी के बीच पीसीबी ने उन्हें टी20 फॉर्मेट की कप्तानी भी सौंपी है.

पाकिस्तान के बुरे हाल में उम्मीद की किरण बना यह क्रिकेटर, 3 मैचों में ठोक दिए 238 रन, कप्तानी मिलने का है कमाल?
साहिबजादा फरहान

मौजूदा समय में पाकिस्तान का हाल बेहाल है. खिलाड़ी पुराने फॉर्म के लिए जूझ रहे हैं, जबकि पीसीबी के आला अधिकारी आपस में भिड़े हुए हैं. जारी रस्साकशी के बीच एक खिलाड़ी ऐसा है जो बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों के बीच उम्मीद की किरण बनता जा रहा है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हाल में टी20 फॉर्मेट के कप्तान बनाए गए होनहार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं. फरहान लगातार अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत रहे हैं. हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ संपन्न हुए तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उनका बल्ला जमकर चला था. जिसके बदौलत टीम सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही. 

मुकाबले के दौरान पहले मैच में वह 53 गेंद में 89 रन बनाने में कामयाब हुए थे. जिसके बदौलत टीम को सात गेंद शेष रहते चार विकेट के जीत मिली थी. दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेला गया. यहां भी उनका बल्ला खूब चला. टीम के लिए उन्होंने 44 गेंद में 73 रन बनाए. जिसके बदौलत पाक टीम यह मैच 82 रन से अपने नाम करने में कामयाब रही. सीरीज का आखिरी मुकाबला बीते कल (13 अक्टूबर 2026) खेला गया. यहां भी उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा. मगर टीम को कामयाबी हासिल नहीं हुई. उन्होंने आखिरी मुकाबले में 47 गेंदों में 76 रन बनाए थे. इस तरह पिछले सीरीज में उन्होंने केवल तीन पारियों में ही 238 रन ठोक डाले थे. 

साहिबाजादा फरहान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

खबर लिखे जाने तक साहिबाजादा फरहान ने पाकिस्तान की तरफ से कुल 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 50 पारियों में 32.37 की औसत से 1554 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक और 13 अर्धशतक शामिल है. फरहान ने ये रन 139.49 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. 100 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

पाकिस्तान के लिए उम्मीद की किरण बने फरहान

अपने लगातार बेहतरीन खेल से साहिबाजादा फरहान पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल लेवल पर उम्मीद की किरण बनते जा रहे हैं. उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए हाल ही में पीसीबी ने उन्हें क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की कमान सौंपी हैं. अगर वह लगातार ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब उनकी गिनती मौजूदा समय के स्टार बल्लेबाजों में होनी लगेगी. 

यह भी पढ़ें- अजिंक्या रहाणे ने चुना 'परफेक्ट T20 बल्लेबाज', रोहित के छक्के-विराट के शॉट, धोनी की इन 3 खूबियों को दी जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Sahibzada Farhan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com