विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

INDvsAUS: ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ बोले, 'पंड्या-धोनी की साझेदारी ने पासा पलट दिया'

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ यहां पहले वनडे मैच के दौरान अपनी योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहना पाई. हालांकि उन्होंने सीरीज के बाकी मैचों में मजबूत वापसी का वादा किया.

INDvsAUS: ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ बोले, 'पंड्या-धोनी की साझेदारी ने पासा पलट दिया'
स्‍टीव स्मिथ ने कहा, हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से अमल में नहीं ला पाए (फाइल फोटो)
  • कहा-अपनी योजना को हम अमल में नहीं ला पाए
  • सीरीज के बाकी मैचों में वापसी का वादा किया
  • हार्दिक-धोनी की बल्‍लेबाजी की जमकर तारीफ की
चेन्नई: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ यहां पहले वनडे मैच के दौरान अपनी योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहना पाई. हालांकि उन्होंने सीरीज के बाकी मैचों में मजबूत वापसी का वादा किया. स्मिथ ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अगर हम मैच जीतते तो अच्छा होता. लेकिन यह पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच था और चार मैच बाकी बचे हैं. सीरीज जीतने के लिए हमें तीन मैच जीतने होंगे. कुछ दिनों के भीतर हमें कड़ी वापसी करनी होगी. उम्मीद करते हैं कि हम कोलकाता में चीजों को बदल पाएंगे.’

उन्होंने कहा, ‘बारिश आई और बेशक नई गेंदों के साथ 160 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता. हम थोड़ा अलग तरीके से खेल सकते थे और शुरुआत में कुछ समय ले सकते थे. हमें अपनी योजनाओं के साथ बेहतर होना होगा.’ डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत भारत के 21 ओवर में 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 26 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा. स्मिथ ने कहा कि हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी के बीच साझेदारी ने पासा पलट दिया.

यह भी पढ़ें : क्‍लार्क ने इसलिए माना वनडे में कोहली को स्मिथ से बेहतर बल्‍लेबाज

पंड्या और धोनी ने छठे विकेट के लिए उस समय 118 रन की साझेदारी की जब टीम 87 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. ऑस्‍ट्रेलिया टीम के कप्‍तान ने कहा, ‘उन्होंने (पंड्या और धोनी) 120 के आसपास रन जोड़े और टीम को 87 रन से 206 रन तक ले गए. अंत में यह मैच विजयी साझेदारी साबित हुई. हमने नई गेंद से काफी अच्छी शुरुआत की लेकिन एमएस (धोनी) और हार्दिक काफी अच्छा खेले.’ स्मिथ को टीम के द्वारा की गई कुछ गलतियों का मलाल है जिसमें उनका स्वयं कैच छोड़ना भी शामिल है.

वीडियो: सौरव गांगुली ने सहवाग के बयान को बेतुका बताया
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान का मानना है कि खराब मौसम के कारण ओवरों की संख्या कम होने से उनकी टीम की संभावनाओं पर असर पड़ा. उन्होंने कहा, ‘पूरे 50 ओवर खेलना हमेशा अच्छा होता है. हम यहां यही खेलने आए हैं. लेकिन मुझे लगता है कि जब हम बाहर गए तब काफी तेज बारिश हो रही थी.’स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक नई गेंद के साथ 160 रन बनाना काफी आसान होता. जब दोनों छोर से दो नई गेंद होती हैं तो उसे खेलना मुश्किल होता है. उन्हें भी इससे परेशानी हुई. हमारे साथ भी ऐसा ही था. आपके पास वापसी के लिए पर्याप्त समय नहीं होता. संभवत: हम शुरुआत में थोड़ा रक्षात्मक होकर खेल सकते थे और बाद में कड़ा प्रहार करते.’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia, Steve Smith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com