IPL 2022 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को शनिवार को आखिरी लीग मैच में पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB In Play offs) ने प्लेआफ में जगह बना ली. मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इस मैच के दौरान कुछ ऐसा भी देखने को मिला जिसकी कल्पना पहले किसी ने नहीं की होगी. दरअसल इस मैच का परिणाम बेंगलोर की टीम को प्लेऑफ से बाहर या अंदर कर सकता था. ऐसे में मैच के दौरान आरसीबी के फैन्स मुंबई इंडियंस (MI) को सपोर्ट करते दिखे, यही नहीं मैच के दौरान मैच देखने आए बेंगलोर के फैन्स आरसीबी- आरसीबी बोलकर अपनी पसंद की टीम को सपोर्ट करते भी नजर आए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें मुंबई के जीतने से आरसीबी नंबर 4 पर क्वालीफाई करने में सफल रही है.
IPL 2022: मुंबई की जीत के बाद कोहली, मैक्सवेल और डुप्लेसिस ने ऐसे किया रिएक्ट
मैच में मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और टिम डेविड ने शानदार खेल दिखाया. दोनों खिलाड़ियों के दम पर मुंबई यह मैच जीतने में सफल रही. दरअसल पहले गेंदबाजी के कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को सही साबित करते हुए मुंबई के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया. बुमराह ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई की जीत पर टीम के मालिक आकाश अंबानी का दिखा जोशिला अंदाज, हार से निराश दिखे पंत- Video
बुमराह के अलावा मुंबई के लिये रमनदीप सिंह ने दो ओवर में 29 रन देकर दो विकेट चटकाये. दिल्ली की ओर से रोवमैन पॉवेल ने 34 गेंद में 43 और कप्तान ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 39 रन बनाकर पारी को संभाला.
Crowd Roars RCB RCB RCB pic.twitter.com/xrE9o2Ixgx
— Virat Video Bot™ (@ViratVideoBot) May 21, 2022
दूसरी ओर मुंबई की ओर से इशान ने 48 रन की पारी खेली तो वहीं ब्रेविस ने 37 रन बवाकर मुंबई के लिए अहम पारी खेली, लेकिन टिम डेविड द्वारा बनाए गए 11 गेंद पर 34 रन ने माहौल बदलकर रख दिया और फिर दिल्ली मैच में वापसी नहीं कर पाई. डेविड ने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाए थे. वैसे, बुमराह के प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
Rishabh Pant से हुई सबसे बड़ी ‘भूल', मुंबई से मिली हार की सबसे बड़ी वजह के विलेन बन बैठे पंत
एलिमिनेटर में आरसीबी
लखनई सुपरजायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (25 मई,कोलकाता में, शाम 7:30 से)
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं