Sri Lanka Women vs Pakistan Women, 3rd ODI: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में श्रीलंकाई महिला टीम ने कमाल का खेल दिखआया और 93 रन से मैच जीतने में सफल रही. पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 260 रन बनाने में सफल रही तो वहीं पाकिस्तान की टीम 41.4 ओवर में केवल 167 रन ही बना सकी. इस मैच में श्रीलंका की चामीरा अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu) ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर केवल 85 गेंद पर 101 रन बनाए जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. चामीरा ने पाकिस्तानी महिला गेंदबाजों की कराची स्टेडियम में जमकर धुनाई की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यही नहीं जब श्रीलंकाई कप्तान ने शतक जमाया तो मैदान पर उन्होंने जिस तरह से सेलिब्रेट किया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चामीरा ने शतक पूरा करते ही जोश में चिल्लाने लगी और इतना ही नहीं श्रीलंकाई कप्तान शतक जमाने के बाद इतना जोश में आ गई कि उन्होंने अपने हाथ में पकड़ा बल्ला हवा में उड़ा दिया. वो तो भला हो कि कोई खिलाड़ी आस-पास नहीं था, वरना कोई हादसा भी हो सकता था.
Chamari Athapaththu's sixth ODI and her first against Pakistan
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 5, 2022
Some celebration from the ???????? captain after reaching the milestone
@TheRealPCB_Live
Watch Live https://t.co/bOGW4Ouhmh
#PAKWvSLW | #BackOurGirls pic.twitter.com/BzMdSKwj5U
जो रूट का बेजोड़ अंदाज में हुआ स्वागत, बेन स्टोक्स भागे चले आए, लगा लिया गले से- Video
सोशल मीडिया पर चामीरा अट्टापट्टू के इस जश्न का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि पाकिस्तान के दौरे पर श्रीलंकाई महिला टीम ने 3 टी-20 और 3 वनडे मैच खेला, तीनों टी-20 में जहां पाकिस्तान ने आसानी के साथ श्रीलंका को हरा दिया तो वहीं दूसरी ओर वनडे में श्रीलंका को आखिरी वनडे में जीत मिली जिसके कारण सीरीज पाकिस्तान 2-1 से जीतने में सफल रही. हालांकि आखिरी वनडे में चामीरा अट्टापट्टू के शतकीय सेलिब्रेशन ने फैन्स का खूब मनोरंजन किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं