विज्ञापन

विराट को कैसी लगी धुरंधर-2? किंग कोहली ने दिया रिव्यू, रणवीर सिंह की एक्टिंग को पर कही ये बात

Virat Kohli Reviews Dhurandhar 2: विराट कोहली ने धुरंधर को लेकर रिव्यू दिया है. कोहली ने कहा है कि वह 4 घंटे तक नजर नहीं हटा पाए. साथ ही उन्होंने एक्टर रणवीर की भी जमकर तारीफ की है.

विराट को कैसी लगी धुरंधर-2? किंग कोहली ने दिया रिव्यू, रणवीर सिंह की एक्टिंग को पर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रही है.  फिल्म का पहला पार्ट भी दर्शकों को खूब पसंद आया था. लेकिन दूसरे को पार्ट देख कई फैंस ने कहा कि उन्होंने ऐसा सिनेमाई अनुभवों  कभी नहीं मिला था. यही राय भी किंग कोहली रखते हैं, जिन्होंने इस फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है और एक्टर रणवीर सिंह की दमदार अभिनय की तारीफ भी की है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान ने सोमवार को अपनी इंस्टास्टोरी पर फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा कि वह 4 घंटे के लिए एक पल भी नजर नहीं हटा पाए. कोहली ने लिखा,"मैंने आज यह फ़िल्म देखी और मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भारत में मैंने इससे पहले कभी ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा. इसने हर तरह की भावनाओं को उभारकर सामने ला दिया और लगभग 4 घंटे तक मैं एक पल के लिए भी अपनी जगह से नहीं हिला."

Latest and Breaking News on NDTV

निर्देशक आदित्य धर को लेकर कोहली ने कहा,"आपकी प्रतिभा और लगन, जो कुछ भी आपने बनाया है, उसमें साफ़ झलकती है. आपको मेरा सलाम. आप सचमुच एक जीनियस हैं." वहीं एक्टर रणवीर सिंह को लेकर कोहली ने कहा,"रणवीर सिंह, इस फ़िल्म के बाद आप एक बिल्कुल ही अलग मुकाम पर पहुंच गए हैं. आपका अभिनय तो शानदार से भी बढ़कर था. सचमुच, कमाल का अनुभव."

धुरंधर-2  ने अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है. हर दिन फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का कलेक्शन 1000 करोड़ पार है. फिल्म का दो सप्ताह में ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,134 करोड़ हो गया है और फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1501 करोड़ हो चुका है. फिल्म ने 9वें दिन 42 करोड़, 10वें दिन 64 करोड़, 11वें दिन 71 करोड़, 12वें दिन 26, 13वें दिन 28 करोड़, 14वें दिन 21 करोड़ और 15वें दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया है.

बात अगर किंग कोहली की करें तो वह आईपीएल में वह 2 मैचों में 97 की औसत से 97 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 173 का है. कोहली की आरसीबी प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है. उसने दो मैचों में दोनों जीते हैं और टीम का अगला मुकाबला 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 KKR vs PBKS: फोरकास्ट कंडीशन फिर भी अजिंक्य रहाणे ने लिया बैटिंग का फैसला, अश्विन ने बताई रणनीति

यह भी पढ़ें: PSL 2026: पहले 2 करोड़ का जुर्माना, अब बीच PSL से बाहर, नसीम शाह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, PCB इस बात से नाराज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com