- विराट कोहली ने लिखा-देश के लिय यह गर्व करने वाला क्षण
- कुलदीप यादव ने भी सचिन को अवार्ड मिलने पर दी बधाई
- खिताबी जीत के बाद प्लेयर्स ने सचिन को कंधे पर उठाया था
Sachin Tendulkar: वर्ल्डकप 2011 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद साथी प्लेयर्स द्वारा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को कंधे पर उठाकर जिस तरह मैदान में घुमाया था, वह भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के लिए बेहद यादगार क्षण था. इस भावुक क्षण को पिछले 20 वर्ष का बेस्ट लॉरेस स्पोर्टिंग मूमेंट (Laureus best sporting moment in the last 20 years)माना गया है. जर्मनी के बर्लिन में आयोजित लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड कार्यक्रम में इसका ऐलान किया गया. सचिन तेंदुलकर सहित 20 दावेदार 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लॉरेस स्पोर्ट्स मूमेंट के रेस में थे. भारत की वर्ल्डकप-2011 (World Cup 2011 )जीत के संदर्भ में सचिन तेंदुलकर से जुड़े लम्हे को 'कैरिड ऑन द शोल्डर्स आफ ए नेशन' शीर्षक दिया गया है. सचिन को यह अवार्ड मिलने पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव, कोच रवि शास्त्री और मशहूर क्रिकेट समीक्षक और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट करके उन्हें शुभकामना दी है. विराट कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा-प्रतिष्ठित लॉरेस स्पोर्टिंग मूमेंट अवार्ड का सम्मान मिलने पर बधाई सचिन पाजी. हमारे देश के लिए महान उपलब्धि और गर्व करने वाला क्षण. चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव और कोच रवि शास्त्री ने भी ट्वीट करके सचिन को बधाई दी है.
Sachin Tendulkar ने फोटो पोस्ट किया तो Sourav Ganguly ने फिर की ठिठोली...
Congratulations Sachin paaji on being honoured with the prestigious Laureus Sporting Moment Award. A great achievement and a proud moment for our nation. @BCCI @sachin_rt https://t.co/cWOfAuBB6i
— Virat Kohli (@imVkohli) February 18, 2020
Proud of you @sachin_rt for your career, for the person you are and for inspiring another generation. You symbolise the power of sport to bring joy and hope and unity. https://t.co/ODn9OX8bKY
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) February 18, 2020
As a sportsman you always gave us moments to cherish. Congratulations to @sachin_rt sir on winning the #LaureusSportingMoment 2000 - 2020 award. #Laureus20 pic.twitter.com/r0GCfKPSX4
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) February 18, 2020
Even the Boss had to wait 6 @cricketworldcup s to be lifted by his team mates. Perseverance pays. Well done champ on the award @sachin_rt #Laureus20 #LaureusForSRT #SachinTendulkar pic.twitter.com/7jeUZAWaRq
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) February 18, 2020
सचिन (Sachin Tendulkar) सहित पूरी टीम (Indian cricket Team)के लिए वर्ल्डकप 2011 की खिताबी जीत एक भावुक क्षण थी. खास बात यह थी कि भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदान में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. फाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. भारतीय टीम के सदस्यों ने इसके बाद तेंदुलकर को कंधे में उठाकर मैदान का चक्कर लगाया था. लॉरेस अकादमी के सदस्य ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव वा ने तेंदुलकर के नामांकन को क्रिकेट के लिए शानदार लम्हा माना .वॉ ने कहा था कि ''यह हमारे खेल के लिए शानदार है. लारेस पुरस्कारों के लिए नामांकन हासिल करना काफी मुश्किल है. यह बेहतरीन उपलब्धि (2011 की वर्ल्डकप जीत) है और भारतीय क्रिकेट शानदार काम कर रहा है.
वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं