विज्ञापन

Happy Birthday Virat Kohli : विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर जानें उनके शरीर पर बने 13 'टैटू' का राज

विराट कोहली 38 साल के हो गए हैं. क्रिकेट के प्रति जुनून के साथ-साथ उन्हें टैटू का भी बेहद शौक है. उनके शरीर पर बने 13 टैटू आध्यात्मिकता, परिवार, अनुशासन, सफलता और जीवन दर्शन की अनोखी कहानी बयां करते हैं.

Happy Birthday Virat Kohli : विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर जानें उनके शरीर पर बने 13 'टैटू' का राज
विराट कोहली

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी दमदार बल्लेबाजी की पूरी दुनिया है. 'किंग' कोहली का जन्म आज ही के दिन पांच नवंबर साल 1988 में राजधानी दिल्ली में हुआ था. गुरुवार यानी की आज वह अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट विराट के जीवन का पहला प्यार है. इस खेल में खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए उन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ कड़ी मेहनत की है. उसका सिलसिला अभी भी जारी है. क्रिकेट के अलावा विराट को टैटू बेहद पसंद है. विराट कोहली टैटू के बहुत बड़े फैन हैं. इसका सबूत उनके शरीर पर बने टैटू की संख्या देती है. विराट ने अपने पूरे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 13 टैटू बनाए हैं जिनका अलग-अलग अर्थ है.

विराट ने अपने बाएं ट्राइसेप 'ओम का निशान' बनवाया है. ये टैटू आध्यात्मिकता और उस यूनिवर्सल आवाज को दिखाता है जो ब्रह्मांड में हमेशा एक जैसी रहती है.

कोहली ने अपने बाएं कंधे पर एक मॉनेस्ट्री की तस्वीर बनवाई है. मठ एक इमारत या इमारतों का ग्रुप होता है जहां एक धार्मिक समुदाय, ज्यादातर साधु समाज से दूर रहते हुए साधना करते हैं. 

पूर्व कप्तान की राशि स्कॉर्पियो है. इस वजह से दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से में उन्होंने स्कॉर्पियो का निशान बनवाया है. स्कॉर्पियो राशि वाले बहुत ज्यादा पैशन, इंटेंसिटी और समर्पण दिखाने के लिए जाने जाते हैं. कोहली में ये सारी खूबियां दिखती हैं.

कोहली ने अपने बाएं हाथ पर 269 का टैटू बनवाया है. यह उनका टेस्ट कैप नंबर है.

विराट का वनडे कैप नंबर 175 है. उन्होंने अपने बाएं हाथ पर इस नंबर का भी टैटू बनवाया है.

'किंग' के नाम से मशहूर कोहली ने अपने बाएं हाथ पर पिता प्रेम कोहली और माता सरोज कोहली के नाम का टैटू बनवाया है.

कोहली के बाएं ऊपरी हाथ पर एक खास जापानी समुराई टैटू है, जो पारंपरिक बुशिडो कोड ऑफ डिसिप्लिन और ऑनर से प्रेरित है. विराट खुद ताकत, अनुशासन और आत्मनियंत्रण की मिसाल हैं, ये गुण समुराई टैटू डिजाइन से जुड़े हैं.

विराट के बाएं कंधे पर जापानी समुराई टैटू के ठीक ऊपर एक दिव्य आंख का टैटू भी है. 'गॉड्स आई' टैटू उनके इस विश्वास को दिखाता है कि उनके हर काम पर नजर रखी जा रही है. इससे वह अपने फैसलों के लिए जिम्मेदार रहते हैं.

पियोनी टैटू विराट कोहली के बाएं कंधे पर बने आर्टवर्क का हिस्सा है. इस फूल का एशिया में, खासकर चीनी परंपरा में, बहुत गहरा सांस्कृतिक महत्व है, जहां इसे अक्सर धन, खुशहाली, सम्मान और ऊंचे सामाजिक स्तर से जोड़ा जाता है.

विराट के दाएं फोरआर्म पर मेटाट्रॉन क्यूब, एक क्यूबिक पैटर्न और आध्यात्मिक सिंबल का एक रूप है.

कोहली के बाएं हाथ पर कैलाश पर्वत पर ध्यान करते हुए भगवान शिव की एक तस्वीर है. उसके बैकग्राउंड में मानसरोवर झील है. टैटू विराट के आध्यात्मिक जुड़ाव को दिखाता है.

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले कोहली ने अपने बाएं हाथ पर पूरी आस्तीन का 'लोटस' टैटू बनवाया था. यह उनकी जीवन यात्रा को प्रदर्शित करता है.

कोहली ने अपने बाएं हाथ पर एक नया टैटू बनवाया है. इसमें एक गोल डिजाइन है जो एक बीच के पॉइंट से निकलती हुई कई घुमावदार लाइनों से बना है. इसमें पानी में एक बूंद गिरने के बाद पानी की सतह पर लहर जैसा प्रभाव दिखता है. यह डिजाइन दिखाता है कि कैसे एक छोटी सी घटना या किसी व्यक्ति के काम बहुत बड़ा असर डाल सकते हैं.

विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था.

टेस्ट और टी20 संन्यास ले चुके विराट का अगला लक्ष्य वनडे विश्व कप 2027 में भारत को चैंपियन बनाना है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को हो रहे पहले वनडे से पहले विराट ने अपने करियर में 317 वनडे में 55 शतक और 79 अर्धशतक की बदौलत 15,109 रन बनाए हैं. वहीं, 123 टेस्ट में 30 शतक की बदौलत 9,230 रन और 125 टी20 में 1 शतक और 38 अर्धशतक की बदौलत उनके नाम 4,188 रन दर्ज हैं. (आईएएनएस इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- व्हाइट बॉल को इतनी ज्यादा स्विंग कराते हैं, तो रेड बॉल को कितना स्विंग कराएंगे? सुनील गावस्कर को कौन रहा हैरान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com