विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर विराट के साथ रहेंगी अनुष्का, दोनों साथ मनाएंगे नया साल

विराट ने शादी के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था. वह श्रीलंका के साथ जारी वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. ऐसी खबरें हैं दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली के साथ रहेंगी अनुष्का शर्मा और दोनों नया साल साथ मनाएंगे.

दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर विराट के साथ रहेंगी अनुष्का, दोनों साथ मनाएंगे नया साल
एक मैच के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा.
नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है. दोनों ने इटली में शादी रचाई. विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है. विराट ने शादी के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था. वह श्रीलंका के साथ जारी वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. ऐसी खबरें हैं दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली के साथ रहेंगी अनुष्का शर्मा और दोनों नया साल साथ मनाएंगे. 

यह भी पढ़ें : विराट-अनुष्‍का का 21 दिसंबर को दिल्‍ली में ग्रैंड रिसेप्‍शन, 26 को मुंबई में पार्टी
  विराट यहां क्रिकेट सीरीज के लिए तैयारी करेंगे. इस दौरान साथ में दोनों नया साल मनाएंगे. अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में मुंबई लौट आएंगी और फिर आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी. इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो हैं. अनुष्का के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि की है. विराट दो महीने के लिए दक्षिण अफ्रीका में रहेंगे. वहां टीम इंडिया को तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं.

VIDEO : एक दूजे के हुए विराट और अनुष्का


विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कीं. एक तस्वीर में विराट अपने परिजनों और अनुष्का के साथ सेल्फी ले रहे हैं और दूसरे में दोनों फेरे के दौरान हंस रहे हैं. एक और तस्वीर साझा की गई है, जिसमें अनुष्का वरमाला के दौरान विराट के गले में माला डालने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन विराट के एक दोस्त ने उन्हें गोद में उठाकर इस ऊंचाई तक पहुंचा दिया है कि अनुष्का माला नहीं पहना पा रही हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर विराट के साथ रहेंगी अनुष्का, दोनों साथ मनाएंगे नया साल
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com