भारत के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. प्लेऑफ से पहले ही आईपीएल (IPL) से बाहर होने के बाद धवन ने अपने घर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी लात घूसों से पिटाई हो रही है. वीडियो शेयर करते ही कामेंट्स की लाइन लग गई चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी.
यह पढ़ें- मोहम्मद हफीज ने कहा पाकिस्तान में ना पेट्रोल मिल रहा है ना ही ATM में कैश है, इमरान खान को किया टैग
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस सीजन में पंजाब के लिए आईपीएल में खेल रहे थे. पंजाब की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन शिखर धवन ने पंजाब के लिए अच्छा क्रिकेट खेला. उन्होंने कुल 14 मैचों में 38 की औसत से 460 रन बनाए. वे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर हैं.
यह भी पढ़ें- LSG vs RCB, Eliminator: इस सूरत में आरसीबी हो जाएगा आईपीएल से बाहर, आपके जानने के लिए और भी बहुत कुछ है यहां
दरअसल इस वीडियों में उनकी लात घूसों से पिटाई करते हुए शख्स कोई और नहीं उनके पिताजी हैं. वे मजाकिया अंदाज में एक्टिंग करते हुए उनके प्लेऑफ से पहले बाहर हो जाने के लिए चलते पिटाई करने की एक्टिंग कर रहे हैं. उनकी एक्टिंग देखकर हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट लिखा कि बापू तो तेरे से भी ऊपर का एक्टर निकले, वाह क्या बात है. कॉमेंटेटर गौरव कपूर ने भी लिखा "हा हा हा फुल पर्फोर्मर फैमली"
शिखर धवन ने इस वीडियो के लिए कैप्शन में लिखा था कि मेरे पिताजी के लिए नॉक आउट में क्वालिफाइ नहीं होने का ये मतलब है और हंसने की इमोजी का इस्तेमाल किया है. इस सीजन में पंजाब की टीम 6ठे नंबर पर रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं