विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2023

Video: यह हार्दिक की फिटनेस का हाई टाइम है, सुपर से ऊपर कैच पकड़ा पांड्या ने

India vs New Zealand, 2nd ODI: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ऐसी फिटनेस जितने लंबे समय तक रहेगी, यह भारत के लिए उतना ही अच्छा होगा.

Video: यह हार्दिक की फिटनेस का हाई टाइम है, सुपर से ऊपर कैच पकड़ा पांड्या ने
Ind vs Nz 2nd ODI: हार्दिक पांड्या की फिटनेस इन दिनों देखने लायक है
  • हार्दिक के इस कैच के क्या कहने !
  • पांड्या के इस कैच का हार्दिक स्वागत कीजिए!
  • इसे कहते हैं जरूरी फिटनेस!
नई दिल्ली:

India vs New Zealand, 2nd ODI: जब से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को पिछले दिनों टीम इंडिया के वनडे उप-कप्तान और टी20 में कप्तान की जिम्मेदारी मिली है, तो उनका उत्साह तो ऊपर गया ही है, साथ ही उनकी फिटनेस का स्तर भी पहले तुलना में बहुत ही ज्यादा बढ़िया हो गया है. टी20 कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandt) पूरे जोश से बॉलिंग कर रहे हैं, विकेट चटका रहे हैं, तो बेहतरीन कैच भी पकड़ रहे हैं. और यह बताता है कि यह हार्दिक पांड्या की फिटनेस का चरम है और यह स्तर जितने लंबे समय तक बना रहेगा, भारत के लिए यह उतना ही अच्छा होगा. इसका सबूत पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में दूसरे वनडे (Ind vs Nz 2nd ODI) में तब दिया. रोहित ने पांड्या को जल्द ही गेंद थमाई, तो हार्दिक ने निराश नहीं किया और उन्होंने कीवी लेफ्टी बल्लेबाड डेवोन कॉनवे को उनके सात रन के निजी योग पर ही आउट कर दिया, लेकिन खास बात यहां रही हार्दिक पांड्या का कैच, जो उनकी इन दिनों फिटनेस को बताने के लिए काफी है.

SPECIAL STORIES:

 'मैं भूल गया कि...', टॉस होते ही कंफ्यूज हो गए रोहित शर्मा, देखें Video

'भईया तो बैटिंग करते समय भी विकेट लेते थे..', रन आउट को लेकर तेंदुलकर ने पूर्व भारतीय गेंदबाज का उड़ाया मजाक 

कॉनवे ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ दूसरे से ही ऑन ड्राइव खेलने की कोशिश की, तो गेंद हवा में उठ गयी. और यह शॉट पांड्या के बायीं तरफ खासा नीचे था. यहां मुश्किल बात यह थी कि कैच लेने के लिए यह नैसर्गिक रूप से दायां हाथ नहीं था, लेकिन पांड्या ने उल्टे हाथ से ही बेहतरीन कैच लेकर कॉनवे को सन्न कर दिया. यह ऐसा कैच नहीं था, जो हाथ से चिपक गया था. यह पकड़ा गया कैच था, जिसे पकड़ने के बाद हार्दिक ने संतुलन बनाने के लिए गोता लगाय. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, India Vs New Zealand 01/24/2023 Innz01242023219588, India Vs New Zealand 2023, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com