Sanju Samson celebrates in Rajini style: जब संजू सैमसन ने चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान से अपनी टीम में लाया था तो उनसे काफी उम्मीद थी. लेकिन आईपीएल 2026 के पहले तीन मैच में संजू कुछ खास कर नहीं सके, जिसके बाद उनकी आलोचना होने लगी थी. दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले संजू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 3 पारियों में उनका स्कोर 6, 7 और 9 रन रहा था. तीन पारियों में केवल 22 रन बनाने के कारण सैमसन को लेकर काफी बातें शुरू हो गई थी लेकिन दिल्ली के खिलाफ 112 रन की पारी खेलकर संजू ने उन सभी आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया. यही नहीं जब संजू ने शतक जमाया तो रजनीकांत के स्टाइल में इसका जश्न मनाया और आलोचना करने वालों की बोलती बंद कर दी.
स्टीफन फ्लेमिंग को शतक किया समर्पित
शतक लगाने के बाद, सैमसन ने 'पडायप्पा' स्टाइल में जश्न मनाया, जो सुपरस्टार रजनीकांत के प्रति उनकी दीवानगी का एक संकेत था. लेकिन इसके पीछे एक गहरा मतलब भी छिपा था. मैच के बाद में सैमसन ने बताया कि यह हाव-भाव CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को समर्पित था, उन्होंने इसे एक बड़े फ्रेंचाइजी को दबाव और उम्मीदों के बीच आगे ले जाने के लिए जरूरी मानसिक मजबूती के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया.
#Thalaiavar veriyan #Sanju #Samson does the #Padayappa salute after his maiden ton for #CSK#WhistlePodu pic.twitter.com/OelVljsAzp
— Kousik Karthikeyan (@kousik23) April 11, 2026
आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपनी निराशाजनक शुरुआत को पीछे छोड़ते हुए सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए. उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए. सैमसन के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक और सुपरकिंग्स के लिए पहला शतक है.
सुपरकिंग्स ने दो विकेट पर 212 रन बनाने के बाद कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर 189 रन पर ऑल आउट कर दिया और अपने घरेलू मैदान पर लगातार छह हार के बाद जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: CSK की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर राजस्थान, ऐसा बन रहा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं