विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: प्रफुल्ल हिंगे से लिया बदला अब काइल जैमीसन से बदला लेने की बारी, जानें वैभव सूर्यवंशी का कब पूरा होगा 'बदलापुर'

Kyle Jamieson-Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड करने के बाद जैमीसन ने तीखा 'सेंड-ऑफ' दिय थी. जैमीसन ने वैभव की ओर चिल्लाते हुए और डगआउट की तरफ इशारा करते हुए नजर आए थे.

Vaibhav Sooryavanshi: प्रफुल्ल हिंगे से लिया बदला अब काइल जैमीसन से बदला लेने की बारी, जानें वैभव सूर्यवंशी का कब पूरा होगा 'बदलापुर'
Kyle Jamieson-Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026, RR vs DC

When will Vaibhav Sooryavanshi and Kyle Jamieson face off again in IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को 6 फीट 8 इंच लंबे बॉलर काइल जेमिसन ने अपनी बेहतरीन इनस्विंगर यॉर्कर गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. वैभव ने मैच में 4 रन की पारी खेली, दरअसल, मैच से पहले सबकी नजर मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच होने वाली जंग पर थी. लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने वैभव को आउट करने में सफलता हासिल की. 

Latest and Breaking News on NDTV

जश्न ने मचाया बवाल

दुनिया के सबसे लंबे गेंदबाज काइल जैमीसन ने दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अपनी शानदार गेंद पर बोल्ड किया, गेंदबाज ने यहां बाजी मारी लेकिन इसके बाद काइल जैमीसन ने जिस तरह से जश्न मनाया उसने फैन्स को दो गुटों में बांट दिया, कुछ लोगों को जैमीसन का यह जश्न पसंद नहीं आया तो वहीं, कुछ लोगों ने इसे जायज कहा. लोगों का मानना है कि जब वैभव गेंदबाजों की पहली गेंद पर छक्का लगाते हैं तो लोग उनकी तारीफ करते हैं, ऐसे में किसी गेंदबाज ने उन्हें आउट कर जोरदार अंदाज में जश्न मनाया तो इसमें कोई बुराई नहीं है. सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. 

वैभव बदला लेने के लिए जाने जाते हैं

कुछ दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने जब वैभव को गोल्डन डक पर आउट किया था तो गेंदबाज ने इसका भरपूर जश्न मनाया था. वैभव को आउट करने के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने बयान भी देना शुरू कर दिया था कि वैभव को आउट करने का तरीका पता चल गया है. लेकिन तब वैभव ने अगले मैच में  प्रफुल्ल हिंगे के खिलाफ एक ओवर में लगातार 4 छक्के लगाकर अपना बदला पूरा किया था. 

अब कब पूरा होगा वैभव का बदला

अब दिल्ली के खिलाफ राजस्थान का अगला मैच 17 मई को खेला जाएगा. उस मैच में वैभव के पास काइल जेमिसन से बदला लेने का मौका होगा. दोनों टीमों के बीच 17 मई को दिल्ली में फिर से मुकाबला होगा. उस मैच का फैन्स और वैभव को भी बेसब्री से इंतजार होगा. 

काइल जैमीसन को मिली सजा

काइल जैमीसन को शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद आक्रामक जश्न मनाना महंगा पड़ा। उन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने का दोषी पाते हुए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल

ये भी पढ़ें-  Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला !

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com