- ऐसा संयोग हर ओवर में देखने को नहीं मिलता !
- भारत को महंगा पड़ा तीसरा संयोग!
- परेरा का जादू चल गया!
क्रिकेट में भी अजीबो-गरीब संयोग देखने को मिलते हैं. कुछ ऐसा ही संयोग ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पारी के दौरान भी देखने को मिला. यह रहा तीसरा संयोग! यह संयोग देखने को मिला दिलरुवान परेरा की ओर से फेंके गए पारी के 52वें ओवर के दौरान और यह तीसरा संयोग महज पांच ही गेंदों के भीतर हुआ. और इस को लेकर काफी देर तक क्रिकेटप्रेमियों और कमेंटेटरों के बीच चर्चा होती रही. दरअसल 52वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने डिफेंसिव स्ट्रोक खेला और श्रीलंकाई खिलाड़ियों की कैच की अपील पर अंपायर विल्सन ने नकार दिया. इस पर श्रीलंका टीम ने रिव्यू की मांग की. थर्ड अंपायर की समीक्षा में शुरुआत में लगा कि गेंद पहले पैड पर लगी है. और यह समीक्षा सही साबित हुई. जडेजा तीसरे अंपायर की समीक्षा में कैच की अपील से तो बच गए, लेकिन एलबीडब्ल्यू करार दिए. तीसरे अंपायर से राय मिलने के बाद मैदानी अंपायर विल्सन ने अपना फैसला बदलते हुए जडेजा को आउट करार दिया.
यह भी पढ़ेंः श्रीलंका के खिलाफ आउट होकर केएल राहुल बना गए यह रिकॉर्ड
जडेजा के बाद दो गेंद ही गुजरी थीं कि एक और 'तीसरा संयोग' सामने आया. ओवर की पांचवी गेंद पर विकेटकीपर साहा ने पैडल स्वीप खेलने की कोशिश की और गेंद पहली स्लिप की तरफ चली गई. इस पर अंपयार ने उन्हें आउट करार दिया. इस पर साहा ने तुरंत ही रिव्यू की मांग कर दी. उनका कहना था कि गेंद उनकी बांह से लग कर गई है.
VIDEO: ईडन गार्डन की पिच के बारे में यह है गावस्कर की राय
शुरुआत में कैमरे में पहली बार को लगा कि वास्तव में गेंद उनकी बांह से लग कर गई है, लेकिन थोड़ी ही देर में साफ हो गया कि गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा भी लिया था. और चार गेंदों के भीतर हुए इस तीसरे संयोग (थर्ड अंपायर) ने भारत के जमकर खेल रहे दो बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटा दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं