- दोनों सितारों की आईपीएल सूखी रही
- उमरान मलिक को सराहा सौरव ने
- उमरान का भविष्य खुद उसके हाथ में-गांगुली
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली की आईपीएल में खराब लय चिंता का विषय नहीं है. रिकॉर्ड पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान के लिए यह सत्र खराब रहा और उन्होंने 14 पारियों में 19.14 के औसत से 268 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 120.17 का रहा. उनकी टीम तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही. गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘हर कोई इंसान है. गलतियाँ होंगी, लेकिन कप्तान के रूप में रोहित का रिकॉर्ड उत्कृष्ट है. पाँच आईपीएल खिताब, एशिया कप विजेता, उसने जहां भी कप्तानी की है, वह जीता है. कप्तान के रूप में उसका रिकॉर्ड शानदार है. गलतियाँ होंगी क्योंकि वे सभी इंसान हैं.'
यह भी पढ़ें: Rishabh Pant को लगाया गया 1.6 करोड़ का चूना, साथी क्रिकेटर ने दिया धोखा
आईपीएल के लीग चरण के आखिरी मैच से पहले कोहली के लिए भी यह सत्र बेहद निराशाजनक रहा. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्धशतक लगाने से पहले उन्होंने 13 पारियों में महज 236 रन बनाये थे, इस दौरान तीन बार पहली गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हुए. दोनों का समर्थन करते हुए, गांगुली ने कहा, ‘वे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. मुझे यकीन है कि वे रनों बनाना शुरू करेंगे. वे इतना क्रिकेट खेलते हैं कि कई बार वे फॉर्म गंवा बैठते हैं. कोहली ने पिछले मैच बहुत अच्छा खेला, खासकर जब आरसीबी के लिए इसकी जरूरत थी.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईपीएल में ऋषभ पंत भी बल्ले से अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके. विकेट के पीछे भी डीआरएस को लेकर उनके फैसले की आलोचना हुई लेकिन गांगुली ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज का समर्थन किया. उन्होंने कहा, ‘पंत की तुलना धोनी से मत करिये. धोनी के पास काफी अनुभव है. उसने आईपीएल, टेस्ट और एकदिनी मिलाकर 500 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है. धोनी के साथ पंत की तुलना सही नहीं है.'
यह भी पढ़ें: उमरान के भारतीय टीम में शामिल होने पर पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान, 'उसपर दबाव न बनाए जाए'
गांगुली ने सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक की तारीफ करते हुए कहा कि अगर वह अपनी फिटनेस बरकरार रखते है तो लंबे समय के साथ राष्ट्रीय टीम के साथ रहेंगे. आईपीएल में लगातार 150 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस खिलाड़ी के बारे में गांगुली ने कहा, ‘उसका भविष्य उसी के हाथ में है. अगर वह फिट रहता है और इस गति से गेंदबाजी करता है, तो मुझे यकीन है कि वह लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम के साथ रहेगा.' उन्होंने कहा, ‘इस आईपीएल में कई खिलाड़ियों ने अच्छा खेला है. तिलक (वर्मा) ने मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया. राहुल (त्रिपाठी) ने सनराइजर्स के लिए, (राहुल) तेवतिया गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया.' उन्होंने कहा, ‘हमने मलिक के अलावा मोहसिन खान, अर्शदीप सिंह, अवेश खान जैसे कई उभरते हुए तेज गेंदबाजों को देखा है. यह एक ऐसी जगह है जहां प्रतिभा को मौका मिलता है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं