- शिखर धवन के टीम में न चुने जाने पर भड़के रैना
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए धवन का नहीं हुआ चयन
- पहला टी-20 मैच 9 जून को खेला जाने वाला है
India vs South Africa T20 Series: साउथ अफ्रीका (Indian tour of South Africa T20 Series) के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टी-20 टीम में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की वापसी हुई है. दरअसल आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कार्तिक ने अपने परफॉर्मेंस से धमाल मचाया जिसका उन्हें फल मिला. कार्तिक ने इस सीजन आईपीएल में फिनिशर की भूमिका को बखुबी निभाया जिसके कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया. दिनेश कार्तिक का टीम में चयन हुआ लेकिन शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को टीम में नहीं चुना गया. जिसको लेकर अब सुरेश रैना (Suresh Raina) ने कमेंट किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दऱअसल इस सीजन आईपीएल में धवन ने शानदार खेल दिखाया, धवन ने 14 मैचों में 460 रन बनाए. इतना ही नहीं उन्होंने इससे पहले 2021 में 587 तथा 2020 के सीजन 618 रन बनाए थे. आईपीएल में धवन लगातार परफॉर्मेंस करने में सफल रहे हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें चयनकर्ताओं ने टीम में जगह नहीं दी. इसी को लेकर रैना ने सवाल खड़े कर दिए हैं.
स्टार स्पोर्ट्स के लाइव क्रिकेट में रैना ने कहा है कि, यदि चयनकर्ता कार्तिक को उनके हालिया परफॉर्मेंस को देखकर मौका दे सकते हैं तो शिखर धवन क्यों नहीं.
सुरेश रैना ने कहा, 'यकीनन धवन को इससे निराशा हाथ लगी होगी. हर कप्तान उनके जैसा खिलाड़ी टीम में चाहता है. वह एक मज़ेदार व्यक्ति हैं जो माहौल को अच्छा रखते हैं, और उन्होंने हमेशा रन बनाते हैं. वह ऐसा खिलाड़ी है जो किसी भी स्तर पर खेलकर रन बनाता है.'
अनजान गेंदबाज ने डाली ऐसी खतरनाक स्विंग गेंद जिसने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया- Video
इसके साथ-साथ रैना ने कहा कि, यदि आप दिनेश कार्तिक को टीम में फिर से शामिल कर सकते हैं तो धवन भी टीम में जगह पाने के हकदार हैं. पिछले 3 से 4 साल में उसने लगातार रन बनाए हैं. कहीं न कहीं टीम में न चुने जाने का दुख उन्हें जरूर हुआ होगा.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं