विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2018

इसलिए न्यूजीलैंड कोच ने दी पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम को वॉर्निंग

इसलिए न्यूजीलैंड कोच ने दी पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम को वॉर्निंग
कप्तान विलियमसन और कोच क्रेग मैकमिलन की फाइल फोटो
  • शुरुआत से ही परीक्षा लेंगे यासिर-क्रेग
  • प्लान को लेकर स्पष्ट रहना होगा
  • तीन दिसंबर से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अबु धाबी:

दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज यासिर शाह की तूफानी गेंदबाजी से रूबरू होने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. और ऐसे में उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में टीम के बल्लेबाजों को यासिर के खिलाफ चौकन्ना रहने की सलाह दी है. यासिर की इस शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी और 16 रनों से जीत हासिल कर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी कर ली थी. 

तीसरे टेस्ट मैच से पहले यासिर के खिलाफ अपने बल्लेबाजों को सावधान करते हुए न्यूजीलैंड के मुख्य कोच क्रेग मेकमिलन ने कहा कि बल्लेबाजी के नजरिए से देखा जाए, तो आपको अपनी योजनाओं पर स्पष्ट और सटीक रहना होगा. खासकर यासिर के खिलाफ, जो दूसरे मैच में बेहतरीन थे 

यह भी पढ़ें: मेरी जिंदगी का सबसे काला दिन, कोच रमेश पोवार के आरोपों पर बाहर आई मिताली राज की पीड़ा

कोच क्रेग ने कहा कि वे शुरुआत से ही बल्लेबाजों की परीक्षा लेना शुरू कर देंगे और हमारे डिफेंस को भी परखेंगे. ऐसे में टीम का डिफेंस मजबूत रहना जरूरी है क्योंकि अगर आपने एक गलती की, तो यह उनके लिए बड़ा फायदा होगी.

VIDEO: जानिए कि धोनी के टी-20 टीम से बाहर होने पर क्रिकेट पंडितों ने क्या कहा. 

दूसरे टेस्ट मैच में यासिर ने दोनों पारियों में कुल 14 विकेट हासिल किए थे. उनके इस प्रदर्शन की बदौलत  पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में आसानी से न्यूजीलैंड को माते दे दी थी. इसी प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड टीम और कोच क्रेग मेकमिलन ने होश उड़े हुए हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच तीन दिसंबर से अबुधाबी में खेला जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com