विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2015

#ThankYouSehwag कई यादगार पारी देने के लिए शुक्रिया

#ThankYouSehwag कई यादगार पारी देने के लिए शुक्रिया
वीरेंद्र सहवाग (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: इस दशक के सबसे तूफ़ानी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसी के साथ एक ऐसे करियर का भी अंत हो गया जिसने क्रिकेट की परिभाषा को पूरी तरह अपने दम पर बदल दिया।

सहवाग बेख़ौफ़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए कहते रहे हैं कि वो 5 रन पर खेल रहे हों, 195 पर हों या 295 पर अगर उन्हें लगेगा कि गेंद छक्के के लिए है तो वो छक्का ही लगाएंगे।

सहवाग अपने अंदाज़ की वजह से वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे जुदा नज़र आते हैं। सहवाग एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर हारी हुई बाज़ी जीतने की कला बखूबी जानते हैं। सबसे तेज़ तीहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड अब भी सहवाग के नाम है। वीरू ने 300 रन सिर्फ़ 278 गेंद पर बनाए।

टेस्ट ही नहीं वनडे में भी वीरू का कोई सानी नहीं रहा है। वीरू की तूफ़ानी बल्लेबीज़ी का अंदाज़ा वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ उनकी 219 रन की पारी से लगाया जा सकता है। अपनी विस्फ़ोटक बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर सहवाग की आलोचना भी खूब हुई लेकिन उन्होंने इसी कभी परवाह नहीं की।

सहवाग ने 2013 में भारत के लिए आख़िरी बार टेस्ट और वनडे खेला। ख़राब फ़ॉर्म की वजह से उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर ब्रेक ज़रूर लग गया लेकिन इससे उनके खेलने का अंदाज़ नहीं बदला। वीरू ने कहा था कि उन्होंने पहले ही फैसला कर लिया था कि वो अपने 37वें जन्मदिन के दिन संन्यास ले लेंगे।

विवियन रिचर्ड्स को बल्लेबाज़ी करते न देखने वाले फैंस कह सकते हैं कि हमने सहवाग को खेलते देखा है।

ट्विटर पर उनके साथी खिलाड़ियों ने कुछ यू #ThankYouSehwag कहा।

वनडे और T20 में टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी ने ट्वीट किया, 'मैंने विवियन रिचर्ड्स को खेलते नहीं देखा लेकिन मैं ये कह सकता हूं कि मैंने सहवाग को गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ाते देखा है।'
 
तो टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने लिखा कि आपने मुझे जो रास्ता दिखाया उसके लिए धन्यवाद। बधाई सहवाग! आपकी पारी ने हम सभी का मनोरंजन किया।
 
वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'बधाई सहवाग! आपकी पारी ने हम सभी का मनोरंजन किया। शानदार करियर के लिए बधाई  #LEGEND'
 
मौजूदा टीम इंडिया में ओपनर की ज़िम्मेदारी निभा रहे शिखर धवन ने ट्वीट किया, 'ओरिजनल ओपनर, असली डेयरडेविल्स, शानदार करियर के लिए बधाई। रब रखा!'
 
तो कुछ दिन पहले ही क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सहवाग के दोस्त ज़हीर ख़ान ने लिखा। साफ़ सोच और आक्रामक खेल आपकी पहचान रहे हैं। कई यादगार पारी देने के लिए शुक्रिया दोस्त!
 
हरभजन सिंह ने लिखा कि आज के दौर के विव रिचर्ड्स, एक शानदार प्लेयर को खेलते देखना और गेंदबाज़ों का मज़ाक बनाना देखना अच्छा रहा।
 
वहीं भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने लिखा। शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए बधाई। आपने बल्लेबाज़ी को नया रूप दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
#ThankYouSehwag कई यादगार पारी देने के लिए शुक्रिया
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com