T20 World Cup में भारत पाकिस्तान (India vs Pakistan) के मैच का इंतजार पूरा क्रिकेट वर्ल्ड कर रहा है. फैन्स 24 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि आखिरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 2019 वर्ल्ड कप में खेला गया था जिसे भारतीय टीम जीतने में सफल रही थी. अब एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाने वाला है. ऐसे में फैन्स इस मैच को देखने के लिए हर संभव कोशिश में लगे हुए हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) से एक फैन भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट को मांगता हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन शाहीन से भारत और पाकिस्तान के टिकट को मांगता है जिसपर पाकिस्तानी क्रिकेटर अपने जेब में हाथ डालकर टिकट को देखने की कोशिश करता है. दरअसल शाहीन मजाक में अपनी जेब में हाथ डालकर फैन्स को चिढ़ाने की कोशिश करते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
When a fan asked Shaheen “ India Pakistan match ki tickets han ap k pass” Shaheen checking his pocket ????
— Asad Abdullah (@asad_qureshi257) October 19, 2021
#T20WorldCup pic.twitter.com/jf9nLtRDdC
कोहली और शाहीन के बीच होगी टक्कर
बता दें कि इस टूर्नामेंट खासकर भारतीय कप्तान Virat Kohli के लिए बेहद ही खास है. बतौर टी-20 कप्तान कोहली का यह आखिरी टी-20 टूर्नामेंट हैं. अपनी कप्तानी में कोहली एक बार भी आईसीसी का कोई खिताब नहीं जीत पाए हैं. ऐसे में विराट इस टूर्नामेंट को अपने लिए यादगार बनाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें
IEng vs Ind warm-up: पहले वॉर्म-अप मैच में ही भुवनेश्वर ने खुद पर खड़े कर लिए ये 3 सवाल
ऑयरलैंड के कर्टिस कैंफर हैट्रिक को भी पार कर गए, विश्व कप इतिहास में कोई ऐसा नहीं कर सका Video
T20 World Cup: शेन वॉर्न ने चुनी अपनी ऑस्ट्रेलियाई फाइनल XI, फैंस से पूछे ये 2 सवाल'
T20 World Cup: हार्दिक ने बयां किया धोनी के साथ रिश्ता, बुरे दिनों में माही ने ऐसे की मदद
विराट कोहली ने अपने करियर में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अब तक 16 मैच खेले हैं जिसमें 777 रन बनाए हैं, टी-20 वर्ल्ड कप में विराट के नाम कुल 9 अर्धशतक है. इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल कोहली ने 90 मैच खेल लिए हगैं जिसमें 3159 रन बनाए हैं. टी-20 इंटरनेशनल में विराट के नाम 28 अर्धशतक शामिल है.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं