विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2021

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

4.5 ओवर (4 रन) चौका!!! पृथ्वी शॉ के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली हुई धीमी गति की बाउंसर गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर अपेर कट शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| SRH vs DC: Match 20: Prithvi Shaw hits Siddarth Kaul for a 4! DC 47/0 (4.5 Ov). CRR: 9.72

4.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की तरफ पुल किया जहाँ से सिंगल आया|

4.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप की गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

4.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए 1 रन निकाला|

4.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|

3.6 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

3.5 ओवर (1 रन) स्क्वायर लेग की तरफ इस गेंद को बड़े आराम से टहलाया और एक रन बटोरा|

3.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

3.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से गेंद को कवर्स फील्डर की तरफ खेला लेकिन इस बार एक ही रन हासिल होंगे|

3.2 ओवर (2 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए गैप से दो रन हासिल किये|

3.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ पुश करते हुए, एक रन लिया|

2.6 ओवर (6 रन) मैक्सिमम!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव!! हवा में थी लेकिन मैदान के बाहर जाकर तुकी| करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए शॉ| चक्कों और चौकों में डील करते हुए| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| 22/0 दिल्ली| SRH vs DC: Match 20: It's a SIX! Prithvi Shaw hits Siddarth Kaul. DC 33/0 (3.0 Ov). CRR: 11

2.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

2.4 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव किया| बॉल गई फील्डर के पास रन इस बार भी नही हो सकेगा|

2.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, रन नही हुआ|

2.2 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!!! शिखर धवन को 5 रनों के स्कोर पर मिलता हुआ जीवनदान| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर वहां मौजूद केदार जाधव जिनके हाथ लो लगकर बॉल ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने लिया सिंगल|

2.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|

1.6 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 2 के बाद 26/0 दिल्ली| SRH vs DC: Match 20: Prithvi Shaw hits Abhishek Sharma for a 4! DC 26/0 (2.0 Ov). CRR: 13

1.5 ओवर (0 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को पुश किया, रन का मौका नहीं बन पाया|

1.4 ओवर (4 रन) चौका!! चौथी बाउंड्री शॉ के बल्ले से आती हुई| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग फील्डर के ऊपर से उठाकर मार दिया| गेंद गैप में गई और एक टप्पा बाद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| SRH vs DC: Match 20: Prithvi Shaw hits Abhishek Sharma for a 4! DC 22/0 (1.4 Ov). CRR: 13.2

1.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर धवन ने सिंगल लिया|

1.2 ओवर (4 रन) चौका!! इस बार अपने लिए गब्बर ने रूम बनाया| पॉइंट और कवर्स की तरफ गेंद को कट किया जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| SRH vs DC: Match 20: Shikhar Dhawan hits Abhishek Sharma for a 4! DC 17/0 (1.2 Ov). CRR: 12.75

1.2 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

1.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

0.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिल सका|

0.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पॉइंट की ओर पुश करते हुए रन लेना चाहते थे शॉ| लेकिन शिखर धवन ने सही समय पर माना किया|

0.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

0.3 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! शानदार कवर ड्राइव!!! हैट्रिक चौका| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया| ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| गेंदबाज़ ज़रूर दबाव में आये होंगे इस शॉर्ट से, कमाल की बल्लेबाज़ी SRH vs DC: Match 20: Prithvi Shaw hits Khaleel Ahmed for a 4! DC 12/0 (0.3 Ov). CRR: 24

0.2 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर पृथ्वी शॉ के बल्ले आती हुई| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री  की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| SRH vs DC: Match 20: Prithvi Shaw hits Khaleel Ahmed for a 4! DC 8/0 (0.2 Ov). CRR: 24

0.1 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ पृथ्बेवी शॉ ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाँए ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| SRH vs DC: Match 20: Prithvi Shaw hits Khaleel Ahmed for a 4! DC 4/0 (0.1 Ov). CRR: 24

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ हैदराबाद की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है| दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के कंधो पर होगा| पहला ओवर लेकर खलील अहमद तैयार...

हैदराबाद प्लेइंग-XI- डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, विराट सिंह, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, केदार जाधव, राशिद खान, जगदीश सुचित, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल

दिल्ली प्लेइंग-XI- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत, शिमरन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, अमित मिश्र, आवेश खान

टॉस - दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया...

लेकिन सभी फॉर्म में नही पंत कि ओर से जहाँ पृथ्वी शॉ का बल्ला ख़ामोश है तो हैदराबाद के सबसे काबिल खिलाड़ियों में से एक मनीष पांडे ने भी अभी तक उस तरह से बल्लेबाज़ी नही किया है जिस तरह के वो बल्लेबाज़ जाने जाते है| ऐसे में देखना होगा कि ये दोनों के बल्ले से इस मुकाबले में रन आते है या नही? खैर अगर कमज़ोरियाँ दोनों ही टीमों में है तो ताकत भी दोनों ही टीमों के पास मौजूद है| दिल्ली के लिए जहाँ शिखर धवन ने अब तक एक तरफ से रन गति को बढ़ाये रखने का ज़िम्मा उठाया है तो मध्यक्रम में कप्तान पंत के साथ स्टोइनिस ने अंत में बड़े-बड़े हिट लगाने का ज़िम्मेदारी लिया है| वहीँ वॉर्नर के लिए उनकी ताकत उनकी सलामी बल्लेबाज़ी रही है| जो अगर एक बार क्रीज़ में टिककर खेलने लगी तो स्कोर बोर्ड पर कोई भी लक्ष्य को वो हासिल करने में ये शक्षम हैं| तो मैच में जो भी हो लेकिन इतना तो पक्का हो गया है कि रनों की बौछार के साथ-साथ गरमा गर्मी भी देखने को मिलेगीं|

हेलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इंडियन टी20 लीग के मुकाबले नंबर 20 में जहाँ होने वाला है सुपर संडे धमाका का तीसरा डबल हेडर मैच जिसमे आमने-सामने होगे दिल्ली के दिलेर तो हैदराबाद की सेना| दोनों ही टीमों का ये पांचवां मैच है जहाँ अभी तक पंत की सेना ने 3 मैच में बाज़ी मारी है तो दूसरी ओर वॉर्नर की आर्मी ने 1 ही मैच को अपने नाम किया है| ऐसे में वॉर्नर की सेना चाहेंगीं कि मुकाबले को अपने नाम करते हुए अंक तालिका में ऊपर की ओर जाया जाए| वहीँ पंत के सिपाही जीत के साथ 8 पॉइंट लेने के फ़िराक में होगी| देखा जाये तो दोनों ही टीम के पास एक से बढ़कर एक बड़े स्टार टीम में मौजूद है|

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com