विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2023

Sri Lanka vs Bangladesh, Asia Cup 2023: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी 21 रन से मात

SL vs BAN: मिड्ल ऑर्डर में सिर्फ तौहीद (82) इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने दम दिखाया, लेकिन उन्हें किसी दूसरे बल्लेबाज से कोई सहारा नहीं मिला. और पूरी बांग्लादेशी टीम 48.1 ओवरों में 236 रनों पर सिमट गई. महीशे थीक्ष्णा, दसुन शनाका और मथीशा पथिराना ने तीन-तीन और दुनिथ वेलालागे ने एक विकेट लिया.

Sri Lanka vs Bangladesh, Asia Cup 2023: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी 21 रन से मात
SL vs BAN Live scorecard:श्रीलंका और बांग्लादेश लाइव अपडेट्स

Sri Lanka vs Bangladesh, Asia Cup 2023:  जारी Asia Cup 2023 में शनिवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 21 रन से जीत दर्ज की. जीत के लिए मिले 258 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश को अपने बल्लेबाजों से वैसी मदद नहीं मिली, जिसकी उसे दरकार थी. मिड्ल ऑर्डर में सिर्फ तौहीद (82) इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने दम दिखाया, लेकिन उन्हें किसी दूसरे बल्लेबाज से कोई सहारा नहीं मिला. और पूरी बांग्लादेशी टीम 48.1 ओवरों में 236 रनों पर सिमट गई. महीशे थीक्ष्णा, दसुन शनाका और मथीशा पथिराना ने तीन-तीन और दुनिथ वेलालागे ने एक विकेट लिया.

(SCORECARD)

पहली पाली में श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य रखा था. पहले न्योता पाकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और करुणारत्ने (18) जल्द ही आउट हो गए, लेकिन दूसरे ओपनर पथुम निसानका (40) ने कुसल मेंडिंस (50) के साथ मिलकर अच्छी बल्लेबाजी की. लेकिन लंका के स्कोर की नैय्या को पार लगाने का काम किया सदीरा  समरविकर्मा (93) ने जो शतक से सात रन से चूक गए. यह उन्हीं की पारी का असर रहा कि श्रीलंका कोटे के ओवरों में 9 विकेट पर 257 तक पहुंचने में सफल रहा. तस्कीन अहमद और हसन महमूद ने तीन-तीन और शोरिफुल इस्लाम ने दो विकेट लिए.  इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.  मैच में खेलीं दोनों देशों की टीमें इस प्रकार रहीं: 

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना

LIVE Updates: Sri Lanka vs Bangladesh, | SL vs BAN Live Score | Asia Cup 2023, Straight from (SR.Premadasa Stadium, Colombo)


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com