विज्ञापन

SRH vs LSG: एक से बढ़कर एक नाम, फिर भी अनचाहे क्लब में शामिल हुआ हैदराबाद, 18 साल में सिर्फ चौथी टीम बनी

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: हैदराबाद के फैंस सीट से अच्छी तरह चिपके भी नहीं थे कि उन्हें वह देखने को मिला कि इन्हें बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ

SRH vs LSG: एक से बढ़कर एक नाम, फिर भी अनचाहे क्लब में शामिल हुआ हैदराबाद, 18 साल में सिर्फ चौथी टीम बनी
Indian Premier League 2026: अभिषेक शर्मा सवालों के घेरे में आना शुरू हो गए हैं
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में कब क्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता. आसान और चिर-परिचित राहों पर भी धुरंधर फिसल जाते हैं. और कुछ ऐसा ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs LSG) के साथ रविवार को घरेलू राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ के खिलाफ हुआ. और यह टीम मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में शुरुआती 10 ओवरों में सबसे कम रन बनाने वाली पिछले 18 साल के इतिहास में सिर्फ चौथी टीम बन गई. लखनऊ के खिलाफ हैदराबाद की बैटिंग शुरू ही हुई थी, लेकिन देखते ही देखत चंद ओवरों में ही उसका ऐसा हाल हो गया कि स्टेडियम में जमा हुए सनराइजर्स के हजारों फैंस को एकाएक भरोसा नहीं हुआ. किसी को भी विश्वास नहीं हुआ कि यह वह अभिषेक-ट्रेविस हेड की जोड़ी है, जिसने पिछले सीजन में बॉलरों की खाल में भूसा भर दिया था. बहरहाल, यही  क्रिकेट है, जो बड़ों-बड़ों को जमीं पर ला देती है. 

शमी का कहर, हैदराबाद के उड़े होश

हैदराबाद के अनचाहे कारनामे के लिए टीम इंडिया में वापसी के लिए पुरजोर लगा रहे मोहम्मद शमी सबसे बड़े जिम्मेदार रहे. पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने अभिषेक (0) को जलता किया, तो ठीक अपने अगले ही ओवर की पहली गेंद पर ट्रैविस हेड (7) को आउट कर उन्होंने हैदराबाद के होश  उड़ा दिए. ये दोनों 8 रन बनने तक ही पवेलियन लौट गए. और अगर इस पर भी कोई कसर बाकी थी, तो वह अनकैप्ड प्रिंस यादव ने इशान किशन (0) को बोल्ड कर उसके 3 विकेट 11 पर ही गिराकर पूरी कर दी. 

...और बन गया अनचाहे क्लब में जगह!

इशान किशन के बाद लिविंगस्टोन भी सस्ते में लौटे, तो हैदराबाद की गाड़ी एक्सप्रेस बनना तो दूर, पैसेंजर से भी धीमी चाल में तब्दील हो गई. नतीजा यह हुआ कि हैदराबाद पिछले 18 साल में शुरुआती 10 ओवरों में सबसे कम रन बनाने वाली इतिहास की चौथी टीम बन गई. दिग्गज इशान किशन, अभिषेक शर्मा और क्लासेन जैसे सुपर से ऊपर बल्लेबाजों के होते हुए. चलिए जानें इस अनचाहे क्लब में कौन-कौन सी टीम शामिल हैं. और इन टीमों ने किसके खिलाफ किस साल कितने रन शुरुआती 10 ओवरों में बनाए थे. 


स्कोर        टीम        बनाम       साल

31/3        केकेआर       डेक्कन          2009

32/5        राजस्थान       बेंगलुरु          2015

32/4          मुंबई         पंजाब             2015

35/4       हैदराबाद      लखनऊ          2026
 

IPL 2026: RCB में 'विदेशी खिलाड़ी' कहे जाने पर विराट कोहली ने ऐसे किया रिएक्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com