KL Rahul vs MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज घरेलू राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs DC) का मुकाबला दिल्ली कैपिल्स से होगा, तो केएल राहुल (KL Rahul) के करोड़ों फैंस की नजर उन पर लगी होगी क्योंकि भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े धुरंधरों में से एक एमएस धोनी का बड़ा कारनाा उनके निशाने पर होगा. केएल राहुल ने हाल ही में एम न्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार पारी खेली थी. इस सीजन में केएल राहुल की अलग ही एप्रोच देखने को मिली है. और वह वर्तमान में 170 के स्ट्राइक-रेट से बैटिंग कर रहे हैं. और हर 2.6 गेंदों के अंतराल पर उनके बल्ले से बाउंड्री फूट रही है, जो उनकी और ज्यादा आक्रामक मनोदशा के बारे में बता रहा है.
बहरहाल, केएल राहुल को धोनी को पछाड़ने के लिए सिर्फ 50 और रन की दरकार है. और इसी के साथ ही केएल मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर आ जाएंगे. केएल राहुल पहले ही बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज सबसे ज्यादा अर्द्धशतक बनाने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ चुके हैं. केएल के जहां 31 अर्द्धशतक हैं, तो धोनी ने 24 पचासे अपने खाते में जमा किए हैं. अगर आज केएल रनों के मामले में धोनी से निकलने में सफल रहते हैं, तो फिर उनका अगला निशाना धोनी के 'चेले' सुरेश रैना होंगे.
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज
नाम रन मैच
रोहित शर्मा 8908 273
शिखर धवन 6769 276
डेविड वॉर्नर 6565 184
सुरेश रैना 5528 205
एमएस धोनी 5,439 278
केएल राहुल 5390 150
यह भी पढ़ें: KL Rahul: आईपीएल में 'हिट', लगातार कर रहा दमदार प्रदर्शन, लेकिन भारतीय टीम में नहीं मिल रही जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं