विज्ञापन

SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का किया ऐलान, केशव महाराज बने कप्तान

South Africa vs New Zealand: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले आगामी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है.

SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का किया ऐलान, केशव महाराज बने कप्तान
दक्षिण अफ्रीका की टीम हुई अनाउंस
  • टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 राउंड 21 फरवरी से शुरू होगा जिसमें अफ्रीका की पहली भिड़ंत भारत से है
  • दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित की है
  • कप्तान एडन मार्करम को आराम दिया गया है और केशव महाराज इस श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम का नेतृत्व करेंगे

South Africa vs New Zealand: मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट के 'सुपर आठ' राउंड का आगाज 21 फरवरी से हो रहा है. जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम की पहली भिड़ंत 22 फरवरी को भारतीय के साथ है. अहम मुकाबले से पूर्व क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले आगामी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. जहां से मौजूदा कप्तान एडन मार्करम को आराम दिया गया है. उनकी गैरमौजूदगी में केशव महाराज टीम की अगुवाई करेंगे. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है दक्षिण अफ्रीका

जारी टी20 वर्ल्ड कप में खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया है. ग्रुप चरण में टीम ने कुल चार मुकाबले खेले था. जहां वह अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफ्रीकी टीम को पहले स्टेज में ग्रुप 'डी' में रखा गया था. यहां प्रोटियाज ने  न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और कनाडा को हराया था.  

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय अफ्रीकी टीम 

केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, ईथन बॉश, जेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, नकोबानी मोकोएना, प्रेनेलन सुब्रयेन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, जेसन स्मिथ और जेसन स्मिथ.

यह भी पढ़ें- 'मुफ्त में पैसे ले रहे हैं?', माइक हेसन पर बुरी तरह भड़के मोहम्मद कैफ, लताड़ की वजह आपको भी कर देगी हैरान
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Keshav Athmanand Maharaj, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com