विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ने विराट कोहली के बारे में दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ का मानना है कि भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में घरेलू कप्तान विराट कोहली के बल्ले को 'शांत' रखना ऑस्ट्रेलिया के लिए सफलता का सूत्र होगा.

भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ने विराट कोहली के बारे में दिया बड़ा बयान
अॉस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ. (फाइल फोटो)
  • स्मिथ बोले, कोहली का बल्ला शांत रखना सफलता का सूत्र
  • यह सीरीज खेल भावना के अनुसार ही खेली जाएगी
  • अॉस्ट्रेलियाई कप्तान बोले, भारत के खिलाफ खेलना सबसे कठिन
चेन्नई: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ का मानना है कि भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में घरेलू कप्तान विराट कोहली के बल्ले को 'शांत' रखना ऑस्ट्रेलिया के लिए सफलता का सूत्र होगा. इसके साथ ही उन्होंने यह ही वादा किया कि मैच 'खेल भावना' से खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें : ...जब पाकिस्तानी महिला ने ट्विटर पर पूछा कि कौन है ये विराट कोहली?

​शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली
कोहली शानदार फॉर्म में हैं. वह हाल में श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में कुल 330 रन बनाकर सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे. इस दौरान उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा. भारतीय कप्तान ने श्रीलंका में अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के दौरान अपना 30वां वनडे शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की.

यह भी पढ़ें : ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने तलाश ही लिया सचिन तेंदुलकर का 'सबसे बड़ा फैन'

VIDEO: विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 15 हज़ार रन

भारत के खिलाफ खेलना हमेशा कठिन होता है
स्मिथ के नाम आठ वनडे शतक हैं. उन्होंने कहा कि वह खुद और घरेलू कप्तान के बीच अंतर से ज्यादा चिंतित नहीं हैं, लेकिन इस सीरीज में सफल होने के लिए उन्हें कोहली को सस्ते में आउट करना होगा. उन्होंने अभ्यास सत्र के बाद पत्रकारों से कहा, 'मैं कोहली के साथ इस अंतर से ज्यादा चिंतित नहीं हूं. निश्चित रूप से वह काफी अच्छे खिलाड़ी हैं. उनका वनडे रिकॉर्ड लाजवाब है. उम्मीद है कि हम इस सीरीज में जहां तक हो सके, उनके बल्ले को शांत रख सकेंगे. अगर हम ऐसा करते है तो उम्मीद है कि हम इस दौरे में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. स्मिथ ने कहा, यह सीरीज खेल भावना के अनुसार ही खेली जाएगी. भारत के खिलाफ खेलना कठिन मुकाबला होता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia 2017, ODI Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com