- तारा शर्मा सलूजा के शो में दिखेंगे रोहित
- रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
- रोहित शर्मा नहीं खेल रहे वनडे और टेस्ट सीरीज
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ जमकर चला और उन्होंने भारत का शानदार जीत भी दिलाईं. हालांकि रोहित शर्मा चोट की वजह से न्यूजीलैंड के साथ आगे होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे. लेकिन रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा शर्मा सलूजा (Tara Sharma Saluja) के साथ अपनी जिंदगी और खेल को लेकर दिलचस्प बातें शेयर करते नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा ने बताया कि उनके पापा ने उन्हें समझाया था कि हमेशा याद रखना कि तुम कहां से आए हो. यही नहीं रोहित शर्मा ने कई और भी बातें की.
Woohoo next is fab @ImRo45 on #followingdreams being a #Dad & more on #TheTaraSharmaShow S5 #promo https://t.co/Y1m3lcPmYi Airs on Sunday Feb 9th 11:30am @StarWorldIndia & 12 on https://t.co/48NmIm68BA Thx @ritssajdeh @IMGReliance @mipaltan @BangBangIIPC Please retweet! pic.twitter.com/cfH5MqhrHu
— Tara Sharma Saluja (@tarasharmasaluj) February 3, 2020
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तारा शर्मा सलूजा (Tara Sharma Saluja) से बातचीत में क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बताया कि परिवार उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है. तारा शर्मा ने पूछा कि आप इतना कैसे जमीन से जुड़े रहते हैं तो इस पर रोहित शर्मा ने कहा, 'मेरे पापा ने कहा था, जितना आगे आप जाते हैं, आपको यह याद रखना है कि आप कहां से आए हैं.' तारा शर्मा सलूजा 'द तारा शर्मा शो' के नाम से एक शो को होस्ट करती हैं और रोहित शर्मा इसी शो में शिरकत करेंगे.
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. शॉर्टर फॉर्मेट में भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले के दौरान रविवार को काफ इंजुरी के कारण रोहित (Rohit Sharma) को रिटायर होना पड़ा था. विराट की गैरमौजूदगी में इस मैच में रोहित भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे. मैच में रोहित ने 41गेंदों पर 60 रनों की जोरदार पारी खेली थी. इसी दौरान एक सिंगल दौड़ने की कोशिश में वे चोटिल हो गए थे. भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराया है. टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 'क्लीन स्वीप' किया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं