- शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास
- टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज
- शाकिब ने शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है
Bangladesh vs Afghanistan, 1st T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 में बांग्लादेश को 61 रन से जीत मिली. गेंदबाज नसुम अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है. अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए. जिसके कारण अफगानिस्तान की टीम केवल 94 रन पर ऑलआउट हो गई. इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए थे जिसमें लिटन दास ने 60 रन बनाए औऱ अफिफ हुसैन ने 24 गेंद पर 25 रन बनाए. पहले टी-20 में राशिद खान अपनी गेंदबाजी से कमाल नहीं दिखा पाए और केवल 1 ही विकेट अपने खाते में डाल पाए. दूसरी ओर बांग्लादेश के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी कर अफगानिस्तान को केवल 94 रनों पर ऑलआउट कर दिया.
इन श्रीलंकाई गेंदबाजों से बच गए कोहली तो बन सकता है 'ऐतिहासिक शतक', जानिए कैसे लकी साबित होगा मोहाली
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बांग्लादेश की ओर से 4 विकेट नसुम अहमद ने चटकाए थे तो वहीं, 3 विकेट शोरफुल इस्लाम ने भी चटकाए. इसके अलावा शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने 2 विकेट अपने नाम किए. पहले टी-20 में शाकिब ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शाकिब अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. ऐसा कर शाकिब ने शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बांग्लादेश ऑलराउंडर ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में अबतक 832 गेंद ऐसी फेंकी है जिसपर बल्लेबाज रन नहीं बना सका है.
WORLD RECORD ALERT
— bdcrictime.com (@BDCricTime) March 3, 2022
Shakib now holds the record of bowling most dot balls in T20Is.#BANvAFG pic.twitter.com/zZ6NcmDnRZ
इसके पहले अफरीदी के नाम यह रिकॉर्ड था. अफरीदी ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 830 डॉट बॉल फेंकी थी. वहीं, न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने अबतक 791 डॉट बॉल टी-20 इंटरनेशनल में की है. श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम 713 डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड है. इसके साथ-साथ अफगानिस्तान के ही मोहम्मद नबी ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 627 डॉट बॉल की है.
शाकिब नहीं खेलेंगे आईपीएल
बता दें कि शाकिब इस सीजन आईपीएल नहीं खेलेंगे, आईपीएल ऑक्शन में शाकिब को किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. बाद में शाकिब की वाइफ ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बताया था कि उनसे ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों ने संपर्क किया था. लेकिन आईपीएल के दौरान बांग्लादेश की श्रीलंका के साथ सीरीज भी है, जिसके कारण वो आईपीएल टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे. इसी कारण उनका आईपीएल (IPL) खेलना मुश्किल था.
बिहार के युवा क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं