विज्ञापन

टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने पद से दिया इस्तीफा, अब इस टीम के साथ जुड़ेंगे

हाल ही में इंग्लैंड दौरे में मिली करारी हार के बाद से ही रियान टेन डोएशेट और बॉलिंग कोच मॉर्न मॉर्कल के टीम इंडिया से हटने की इच्छा को लेकर खबरें आई थीं. अब देखते हैं कि मॉर्न मॉर्कल क्या फैसला लेते हैं

टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने पद से दिया इस्तीफा, अब इस टीम के साथ जुड़ेंगे
रियान टेन का जाना गौतम गंभीर के लिए एक झटका है
Source: Social media

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पिछले दिनों पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के हाथों 4-0  से टी20 सीरीज में मिली हार के बाद ही इस तरह की खबरें आने लगी थीं कि डोशेट और बॉलिंग कोच मॉर्न मॉर्कल अपना करार आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं और बीसीसीआई के अधिकारी इन दोनों से लगातार बातें कर रहे थे. बहरहाल, अब एक अग्रणी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार डोशेट ने सहायक कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के अनुसार टेन डोएशेट अब आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ कोचिंग की भूमिका में जुड़ेंगे.

अभिषेक नायर के साथ जोड़ी बनाएंगे

टीम इंडिया के 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद जब राहुल द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर मुख्य कोच बने थे, तभी से टेन डोशेट भारतीय सेटअप का हिस्सा थे. गंभीर द्वारा खास तौर पर चुने गए टेन डोशेट भारतीय थिंक-टैंक का एक अहम हिस्सा थे और उन्होंने बल्लेबाजी व क्षेत्ररक्षण (फील्डिंग) दोनों विभागों में कोचिंग की भूमिकाएं संभाली थीं. केकेआर में टेन डोएशेट एक बार फिर अभिषेक नायर के साथ जोड़ी बनाएंगे. यह जोड़ी भारतीय सेट-अप में भी कुछ समय के लिए एक साथ सहायक कोच रह चुकी है. और उससे पहले केकेआर में भी दोनों ने सहायक कोच के रूप में काम किया था.

केकेआर के साथ जीत चुके हैं बतौर प्लेयर 2 खिताब

टेन डोशेट का केकेआर से पुराना नाता रहा है. एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने केकेआर के साथ दो आईपीएल खिताब (2012 और 2014) जीते और 2022 में फील्डिंग कोच के रूप में फ्रेंचाइजी में वापस लौटे. वह 2024 तक कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे. इस दौरान टीम ने मेंटॉर के रूप में गंभीर और मुख्य कोच के रूप में चंद्रकांत पंडित की देख-रेख में खिताब भी जीता. इसके बाद गंभीर के राष्ट्रीय टीम में जाने पर उन्होंने यह पद छोड़ दिया था.

कार्यकाल में भारत ने 2 खिताब जीते

सहायक कोच के रूप में टेन डोशेट के कार्यकाल के दौरान भारत ने 2025 एशिया कप जीता और 2026 पुरुष टी20 विश्व कप का अपना खिताब बरकरार रखा. हालांकि, बदलाव के दौर से गुजर रही टेस्ट टीम को भारी संघर्ष करना पड़ा. टीम ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हार गई और उसे घर में न्यूजीलैंड (0-3) व दक्षिण अफ्रीका (0-2) से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Ryan Neil Ten Doeschate, Morne Morkel, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com