Ryan Rickelton Created History: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी करते हुए रियान रिकल्टन (Rickelton) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से आईपीएल (IPL) के एक सीजन में पॉवरप्ले के दौरान एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बराबरी की है. 'हिटमैन' शर्मा ने जारी सीजन में ही कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एक मुकाबले में पॉवरप्ले के दौरान पांच छक्के उड़ाए थे.
सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज है विशेष रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल के दौरान एक मुकाबले में पॉवरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) का नाम दर्ज है. उन्होंने आईपीएल के पहले ही सीजन में यानी कि 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले में सात छक्के लगाए थे. तब से अबतक यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है.
मुंबई की तरफ एक पारी के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
सात छक्के - सनथ जयसूर्या - बनाम सीएसके - वानखेड़े - 2008
पांच छक्के - रोहित शर्मा - बनाम केकेआर - वानखेड़े - 2026
पांच छक्के - रियान रिकल्टन - बनाम सीएसके - चेन्नई - 2026
सीएसके के खिलाफ 37 रन बनाने में कामयाब रहे रिकल्टन
बात करें आज के मुकाबले में सीएसके के खिलाफ रियान रिकल्टन के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 24 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 154.16 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच छक्के देखने को मिले. नूर अहमद ने उर्विल पटेल के हाथों कैच आउट करते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया.
यह भी पढ़ें- अभिषेक, वैभव, विराट, रोहित नहीं, युजवेंद्र चहल ने इस स्टार को बताया टी20 का सबसे चुनौतीपूर्ण बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं