विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2020

RR v MI: जोफ्रा आर्चर के इस सुपर से ऊपर कैच को देख साथी खिलाड़ियों की आंखें फटी रह गईं, सचिन ने लिखा कि....VIDEO

RR vs MI, IPL 2020: यह कैच इतना सुपर से ऊपर रहा कि  पूर्व बल्लेबाज श्रीकांत ने लिखा कि इस कैच के लिए अविश्वसनीय शब्द का इस्तेमाल करना कम करके आंकना होगा. यह 11वें ओवर की चौथी गेंद थी, जब मुंबई के इशान किशन ने पूरी ताकत से कट शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर थर्डमैन की दिशा में चली गयी

RR v MI: जोफ्रा आर्चर के इस सुपर से ऊपर कैच को देख साथी खिलाड़ियों की आंखें फटी रह गईं, सचिन ने लिखा कि....VIDEO
RR vs MI: जोफ्रा आर्चर के कैच को दर्शक भूल नहीं पाएंगे
  • यह कैच नहीं देखा, तो कुछ नहीं देखा!!
  • बार-बार देखो, हजार बार देखो, ये देखने का कैच है...!!
  • आर्चर ने चिड़िया पकड़ी, या तोड़ा आम !!
नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में रविवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस ( MI) के बीच मुकाबे में वह देखने को मिला, जो अभी तक टूर्नामेंट में देखने को नहीं ही मिला !! राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने ऐसा कैच पड़ा कि बड़े से बड़े दिग्गजों ने इसी तुलना किसी की, तो किसी ने किसी बात से. कैंच इतना बेहतरीन था कि विकेट चटकाने वाले कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) को सहजा भरोसा नहीं हुआ, तो सचिन तेंदुलकर ने टवीट करते हुए कहा कि ऐसा लगा कि मानो जोफ्रा आर्चर अपने घर का बल्ब बदल रहा है !!

अभी तक टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक कैच लिए गए हैं, लेकिन अगर खत्म होने के बाद इस कैच को आईपीएल 2020 के सर्वश्रेष्ठ कैचों में से एक चुन लिया जाए, तो आप चौंकिएगा बिल्कुल मत. बहरहाल, जोफ्रा आर्चर ने इस कैच से दिखा दिया कि खेल का हर गुण उनके भीतर मौजूद है. 

यह कैच इतना सुपर से ऊपर रहा कि  पूर्व बल्लेबाज श्रीकांत ने लिखा कि इस कैच के लिए अविश्वसनीय शब्द का इस्तेमाल करना कम करके आंकना होगा. यह 11वें ओवर की चौथी गेंद थी, जब मुंबई के इशान किशन ने पूरी ताकत से कट शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर थर्डमैन की दिशा में चली गयी. और जब लगा कि यह छक्के में तब्दील हो जाएगी, तभी जोफ्रा आर्चर ने हवा में उछलते हुए मानो एक हाथ से चिड़िया को पकड़ लिया !!  

इसके बाद मैदान पर ज्यादातर खिलाड़ियों की आंखें आश्चर्य से फटी की फटी रह गयीं!! और उनके चेहरे के भाव देखने लायक थे. वास्तव में, अगर इस कैच को अभी तक टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ कैचों में एक करार दिया जाए, तो एक बार को गलत नहीं होगा, तो वहीं सोशल मीडिया पर दिग्गजों के कमेंट देखने लायक रहे. चलिए क्रिकेटरों और फैंस के इस सुपर से ऊपर कैच पर किए गए सोशल मीडिया कमेंट पर नजर दौड़ा लीजिए: 
 

इस प्रशंसक ने डबल विंडो में वीडियो पोस्ट किया है

इस फैन ने अभी से ही सत्र का बेस्ट कैच करार दिया

पूर्व चीफ सेलेक्टर और ओपनर श्रीकांत ने देखिए कि जोफ्रा की तारीफ में क्या कहा है

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jofra Chioke Archer, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Indian Premier League 2020, Rajasthan Royals Vs Mumbai Indians 10/25/2020 Rrmi10252020197732, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com