विज्ञापन

फाइनल मुकाबला पिच नंबर-6 पर, क्या है विनिंग टारगेट, मेज़बान गुजरात को कितना फ़ायदा?

RCB vs GT Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की फाइनल की पिच रनों से भरपूर है. और अब देखने की बात होगी कि पहले पहले बैटिंग का न्योता पाने वाली गुजरात की टीम घरेलू मैदान पर कितना बड़ा स्कोर खड़ा करती है

फाइनल मुकाबला पिच नंबर-6 पर, क्या है विनिंग टारगेट, मेज़बान गुजरात को कितना फ़ायदा?
Indian Premier League 2026:
नयी दिल्ली:

IPL 2026 का फ़ाइनल पिच नंबर 6 पर हो रहा है. क्या इस पिच पर 200 का स्कोर बन सकता है? क्या 200 एक मैच विनिंग टारगेट होगा?  क्या मेज़बान गुजरात को इसका फ़ायदा होगा? गुजरात को घरेलू पिच और मैदान का फ़ायदा मिल सकता है. लेकिन चंडीगढ़ में क्वालीफ़ायर-2 खेलने के बाद अहमदाबाद आने में उन्हें अच्छा-खासा वक्त लग गया. चंडीगढ़ में ख़राब मौसम की वजह से राजस्थान के ख़िलाफ़ जीत के बावजूद वो कल रात ही यहां पहुंच पाये. 

पिच नंबर 6 पर गुजरात को कितना फ़ायदा

आईपीएल-19 का फ़ाइनल पिच नंबर 6 पर खेला जा रहा है. गुजरात की टीम ने जब भी अहमदाबाद में बैंगलोर टीम का सामना किया है, दोनों बार मैच इसी पिच पर हुए हैं. साफ है कि घरेलू गुजरात टीम RCB के खिलाफ इसी पिच पर खेलना पसंद करेगी. लेकिन ये भी याद रखना होगा कि पिछले IPL का फाइनल भी इसी पिच पर खेला गया था. जहां, बैंगलोर ने जीत हासिल की थी.  RCB पिछले साल इसी पिच पर जीती थी. इस पिच पर गुजरात के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 1-1 का है. 

200 का स्कोर हो सकता है विनिंग टारगेट

रवि शास्त्री ऐलान करते हैं, “दुनिया की सबसे बड़ी लीग के फ़ाइनल के लिए हम दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में हैं. यहां 1 लाख 10 हज़ार से ज़्यादा दर्शक आए हैं.” ज़ाहिर है ये 1.10 लाख दर्शक कप्तान गिल के लिए 12वां खिलाड़ी साबित होंगे. बैंगलोर के सामने ये बड़ी चुनौती होगी. लेकिन उस पिच पर बैंगलोर ने टॉस जीतकर गुजरात को बैटिंग का मौक़ा दिया है. अगर गुजरात 200 का स्कोर बना पाती है तो उसके लिए जीत हासिल करना मुश्किल नहीं होगा. अनिल कुंबले कहते हैं, “इस पिच पर 200 का विनिंग टारगेट हो सकता है.”

 पिच नंबर 6 पर  गुजरात को हो सकता है कितना फ़ायदा

IPL 2026 का फ़ाइनल पिच नंबर 6 पर हो रहा है. क्या इस पिच पर 200 का स्कोर बन सकता है? क्या 200 एक मैच विनिंग टारगेट होगा?  क्या मेज़बान गुजरात को इसका फ़ायदा होगा? गुजरात को घरेलू पिच और मैदान का फ़ायदा मिल सकता है. लेकिन चंडीगढ़ में क्वालीफ़ायर-2 खेलने के बाद अहमदाबाद आने में उन्हें अच्छा-खासा वक्त लग गया. चंडीगढ़ में ख़राब मौसम की वजह से राजस्थान के ख़िलाफ़ जीत के बावजूद वो कल रात ही यहां पहुंच पाये. 

पिच नंबर 6 पर गुजरात को कितना फ़ायदा

आईपीएल-19 का फ़ाइनल पिच नंबर 6 पर खेला जा रहा है. गुजरात की टीम ने जब भी अहमदाबाद में बैंगलोर टीम का सामना किया है, दोनों बार मैच इसी पिच पर हुए हैं. साफ है कि घरेलू गुजरात टीम RCB के खिलाफ इसी पिच पर खेलना पसंद करेगी. 

लेकिन ये भी याद रखना होगा कि पिछले IPL का फाइनल भी इसी पिच पर खेला गया था. जहां, बैंगलोर ने जीत हासिल की थी.  RCB पिछले साल इसी पिच पर जीती थी. इस पिच पर गुजरात के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 1-1 का है. 

200 का स्कोर हो सकता है विनिंग टारगेट

रवि शास्त्री ऐलान करते हैं, “दुनिया की सबसे बड़ी लीग के फ़ाइनल के लिए हम दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में हैं. यहां 1 लाख 10 हज़ार से ज़्यादा दर्शक आए हैं.” ज़ाहिर है ये 1.10 लाख दर्शक कप्तान गिल के लिए 12वां खिलाड़ी साबित होंगे. बैंगलोर के सामने ये बड़ी चुनौती होगी. लेकिन उस पिच पर बैंगलोर ने टॉस जीतकर गुजरात को बैटिंग का मौक़ा दिया है. अगर गुजरात 200 का स्कोर बना पाती है तो उसके लिए जीत हासिल करना मुश्किल नहीं होगा. अनिल कुंबले कहते हैं, “इस पिच पर 200 का विनिंग टारगेट हो सकता है.”

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com