4.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पट पटकी हुई बॉल को मिड ऑफ की ओर डिफेंड करने गए साहा| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल मिड विकेट की ओर आई 1 रन मिला|
4.5 ओवर (0 रन) वाइड!!!! ओवर से तीसरी वाइड आती हुई!!! लेग स्टंप के बाहर जाती हुई बॉल को अम्पायर ने वाइड दिया|
4.4 ओवर (2 रन) यह लीजिए वाइड तो आ ही रही थी| लेकिन अब ओवर थ्रो के रूप में भी आता हुआ अतरिक्त रन| ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को कवर्स की ओर पंच किया| हलके आगे की ओर मनीष आए| वहां खड़े फील्डर ने बॉल उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो| बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागते हुए 2 रन बटोर लिया|
4.4 ओवर (0 रन) वाइड!!! ओवर से दूसरा अतरिक्त रन आता हुआ| लेग स्टंप के बाहर एक बार फिर से डाली गई बॉल को अम्पायर ने वाइड दिया|
4.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को फाइन लेग की दिशा में खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल कीपर के बाई ओर आई गेंद| अपने बाई ओर डाईव लगाकर कीपर ने बॉल को फील्ड किया| लेकिन बल्लेबाज़ो ने 1 रन ले लिया|
4.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश किया रन नही हासिल हो सका|
4.2 ओवर (0 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को अम्पायर ने वाइड दिया|
4.1 ओवर (4 रन) चौका !!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3.6 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की बॉल को लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन निकला|
3.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की बॉल को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
3.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप की बॉल को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
3.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
3.2 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर पंच किया साहा ने फील्डर के हाथ में गई बॉल| लेकिन रन नही मिल पाएगा|
3.1 ओवर (3 रन) आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की ओर पंच किया गैप में गई बॉल| फील्डर उड़ाना बॉल के पीछे भागे| लेकिन 3 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
2.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| 3 के बाद 22/1 हैदराबाद, लक्ष्य से फिलहाल 99 रन दूर|
2.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स से टकराई और पॉइंट की तरफ गई| जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
2.4 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| पटकी हुई गेंद को स्कावयर लेग की दिशा में पुल करते हुए छह रन अपने खाते में डाले|
2.3 ओवर (0 रन) ओह!! स्विंग एंड मिस!! बड़े शॉट के लिए गए पांडे लेकिन इनस्विंगर से पूरी तरह से बीट हो गए|
2.2 ओवर (4 रन) चौका!!! गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ गेंद को पंच किया| गैप मिला और गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए निकल गई|
2.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
नवदीप सैनी को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है...
1.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला और रन पूरा किया| 2 के बाद 11/1 हैदराबाद|
1.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन| स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
1.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
1.3 ओवर (0 रन) ओह!!! गेंद घूमी और बल्लेबाज़ चकमा खा गए| अंत में पांडे जी ने उसे लीव कर दिया|
मनीष पांडे आये हैं दूसरे ओवर में बल्लेबाज़ी के लिए...
1.2 ओवर (0 रन) आउट!!!! कैच आउट!!! पहली सफलता यहाँ पर बैंगलोर को वाशिंगटन सुन्दर दिलाते हुए| डेविड वॉर्नर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| बड़ा झटका यहाँ पर हैदराबाद की टीम को लगा| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाने गए वॉर्नर| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले के स्टीकर पर लगाती हुई शॉट मिड ऑन की दिशा में खेड़े फील्डर इसुरु उड़ाना के हाथ में गई| कोई ग़लती नही करते हुए उड़ाना ने किया आसान सा कैच| 10/1 हैदराबाद|
1.1 ओवर (6 रन) छक्का!!!! पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर ने सुंदर को लगाया बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
दूसरे छोर से वाशिंगटन सुन्दर गेंदबाज़ी करने आए...
0.6 ओवर (0 रन) बेहतरीन शॉट लेकिन शानदार फील्डिंग फ़िलिप द्वारा पॉइंट्स पर| हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को रोका और चौका बचाया| कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की ज़रुरत बैंगलोर को यहाँ पर| पहले ओवर से आये 4 रन|
0.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट किया पॉइंट की तरफ एक रन के लिए|
0.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
0.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
0.2 ओवर (0 रन) ओह!!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर| फ्रेंच कट लगा था और लेग स्टम्प के काफी पास से फाइन लेग फील्डर की तरफ गई गेंद| किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
0.1 ओवर (1 रन) वॉर्नर के बल्ले से पहला रन आता हुआ| पटकी हुई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला एक रन के लिए|
0.1 ओवर (0 रन) वाइड के साथ मौरिस ने किया ओवर की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे वॉर्नर ने लीव कर दिया था|
स्वागत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ जहाँ 120 रनों के छोटे से टोटल को डिफेंड करने बैंगलोर की टीम मैदान पर उतर चुकी है| जबकि हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी का भार डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा के कंधो पर होगा| वहीँ बैंगलोर के लिए पहला ओवर लेकर क्रिस मॉरिस तैयार...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (4 रन) चौका!!!! पैड्स लाइन की बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई बॉल फील्डर वहां मौजूद नही मिला चार रन|