विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2021

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को आगे आकर रैना ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगाकर बॉल पैड्स को जा लगी|

14.5 ओवर (4 रन) चौका!!! रैना का पसंदीदा शॉट यहाँ पर देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

14.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिल गया|

14.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई, रन नहीं मिला|

14.2 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका| साथी खिलाड़ी रन लेना चाहते थे लेकिन रैना में माना किया|

14.1 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गैप में खेलकर सिंगल लिया|

सुरेश रैना बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

13.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! हर्शल पटेल ने तोड़ी एक अहम साझेदारी| एक और कैच कप्तान कोहली के हाथों में गया| पैरों पर डाली गई धीमी गति की गेंद जिसे फ्लिक मारने गए मोईन| गेंद की कम गति के कारण बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और हवा में खिल गई| मिड विकेट पर बॉल के नीचे आये कप्तान कोहली और कैच को पकड़कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा है| अब देखना ये है कि क्या बैंगलोर यहाँ से वापसी कर पाएगी? 118/3 चेन्नई, 36 गेंदों पर 39 रनों की दरकार|

13.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बाउंसर डाला, पुल लगाया गया लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं| सिंगल ही मिल पायेगा|

13.4 ओवर (0 रन) इस बार शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गेंद को खेला, चहल घेरे के अंदर थे जिस वजह से सिंगल का मौका नहीं बन पाया|

13.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया| चहल तेज़ी से भागकर गेंद पर आये और सिंगल पर ही रोक दिया| अच्छा क्रिकेट देखने को मिलता हुआ|

13.2 ओवर (1 रन) फुल आउट साइड ऑफ़| ड्राइव किया उसे कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन मिल गया|

13.1 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति की गेंद को चिप किया कवर्स की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

13.1 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट किया पॉइंट बाउंड्री की ओर सिंगल के लिए| ओह!! साथ ये एक नो बॉल है| अगली गेंद फ्री हिट| स्ट्राइक पर मोईन अली|

12.6 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को बैकफुट से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, एक रन हो गया|

12.5 ओवर (1 रन) रिवर्स स्वीप शॉट लगाकर बल्लेबाज़ ने एक रन लिया|

12.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को लेग साइड की ओर पुश करते हुए तेज़ी से एक रन पूरा किया|

12.3 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर मोईन ने खेलकर एक रन पूरा किया|

12.2 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल लगाते हुए 2 रन लिया|

12.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर मोईन अली के बल्ले से देखने को मिली| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला सिक्स|

11.6 ओवर (6 रन) छक्का! मैक्सिमम के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 10 रन इस ओवर से आये| रायुडू काफी शानदार तरीके से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऑफ़ स्पिन बॉल को स्लॉग कर दिया और बेहतरीन संपर्क की मदद से छह रन हासिल किया| धीरे-धीरे मुकाबला बैंगलोर के हाथों से निकलता हुआ|

11.5 ओवर (1 रन) इस बार मोईन ने गेंद को बैकफुट से मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिल पाया|

11.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

11.3 ओवर (1 रन) सिंगल और धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए चेन्नई|

11.2 ओवर (0 रन) स्वीप मारने गए, पैड्स से टकराई गेंद| कोई रन नहीं|

11.1 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल!! मिड विकेट की दिशा में हीव किया, सिंगल ही मिल पाया|

10.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला, एक रन मिला|

10.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की बॉल को मिड विकेट की तरफ मोईन अली ने खेलकर एक रन पूरा किया|

10.4 ओवर (6 रन) छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| मिला सिक्स|

10.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

10.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, एक रन आया|

10.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की तरफ खेला, एक रन आया|

10.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Royal Challengers Bangalore, Sharjah Cricket Association Stadium Sharjah, Indian Premier League 2021, Royal Challengers Bangalore Vs Chennai Super Kings 09/24/2021 Bcck09242021204174, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com