रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतवाई है. इसके अलावा रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं. वहीं इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 1 रन पर आउट होकर हिटमैन ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल रोहित शर्मा IPL हिस्ट्री में 0-5 रन के बीच सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. बता दें कि रोहित अब तक आईपीएल में 50 बार 0-5 रन पर आउट हुए हैं. हिटमैन के बाद नंबर आता है दिनेश कार्तिक का, जिनके नाम 44 बार 0-5 रन के बीच आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है. रॉबिन उथप्पा 41 बार तो वहीं सुरेश रैना 40 बार आउट हुए हैं.
यहां पर देखें 0-5 रन के बीच सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज़ों की पूरी लिस्ट
1. रोहित शर्मा - 50
2. दिनेश कार्तिक - 44
3. रॉबिन उथप्पा - 41
4. सुरेश रैना- 40
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की आसान जीत
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्डेडियम में खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर मे 171/7 रन बनाए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने 16.2 ओवर में ही इस टारगेट को चेज़ कर लिया. एक बार फिर चेज़ करते हुए विराट कोहली ने 49 गेंद में 82 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली. जिसमें उन्होंने 6 चौके व 5 शानदार छक्के लगाए. इसके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने भी 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली. मुंबई की तरफ से अरशद खान व कैमरून ग्रीन को 1-1 विकेट मिला. कप्तान फैफ डु प्लेसी प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी
इससे पहले मुंबई इंडियस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 171/7 रन बनाए थे. मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने नाबाद 84 रन बनाए. एक समय शुरूआती विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में नज़र आ रही मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेलकर टीम को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचा दिया. बैंगलोर की तरफ से करन शर्मा ने 2 विकेट चटकाए. मोहम्मद सिराज, रिस टॉपली व हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिला.
--- ये भी पढ़ें ---
* उमरान मलिक ने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर मचाया गदर, ' कश्मीरी दोस्त' के साथ मिलकर 1 ओवर में ठोक डाले 23 रन
* कोहली ने बनाया "विराट रिकॉर्ड, अब 3 दिग्गजों के बीच छिड़ी रेस, कौन जीतेगा बाजी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं