Aamir Khan on Rinku Singh: लखनऊ के खिलाफ मैच में केकेआऱ को 2 रन से हार का सामना करना पड़ा था. केकेआर की हार में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और फैन्स का दिल जीतने में सफल रहे थे. रिंकू ने 15 गेंद पर 40 रन बनाए थे और मैच लगभग केकेआर को जीता ही दिया था. लेकिन ऐन मौके पर इविन लुईस ने एक हाथ से शानदार कैच लपककर केकेआऱ को तगड़ा झटका दिया था. भले ही केकेआर हार गई थी लेकिन फैन्स का दिल रिंकू ने जीत लिया था. हर तरफ रिंकू सिंह की बात हो रही थी. यही नहीं अब आमिर खान भी रिंकू सिंह के दीवाने हो गए हैं. रिंकू सिंह की बल्लेबाजी को देखकर सुपरस्टार एक्टर आमिर खान ने रिएक्ट किया है.
MI vs DC मैच के दौरान कुछ ऐसा था RCB खिलाड़ियों का हाल, मुंबई के जीतते ही बदल गया माहौल- Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आमिर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रिंकू की भरपूर तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, 'उस मैच में केकेआर को हार मिली, जिसने दिल तोड़ दिया लेकिन रिंकू ने दिल जीत लिया. बैडलक के कारण रिंकू आउट हुआ वरना उसने मैच जीता ही दिया था. लुईस ने तगड़ा कैच लेकर मैच का पासा पलट दिया लेकिन रिंकू ने क्या बल्लेबाजी की थी. वो तो मुश्किल कैच लिया गया वरना रिंकू ने तो केकेआर की नैया पार लगा दी थी. आमिर ने ये भी आगे कहा कि, क्रिकेट में हार जीत तो लगी रहती है कोई बात नहीं, अगली बार टीम कोलकाता और अच्छे से तैयारी करके आएगी.'
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
आमिर द्वारा तारीफ किए जाने के बाद रिंकू सिंह ने इसपर रिएक्ट किया और कहा कि, थैंक्यू आमिर सर कि, आपके मेरी बैटिंग पसंद आई. आपकी बातें सुनकर काफी अच्छा लगा है. शुक्रगुजार हूं कि आपने मेरे बारे में इतनी अच्छी बातें की है.
@StarSportsIndia | #AamirInMyTeam pic.twitter.com/foLqdI3qm5
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) May 21, 2022
Aaila Omfo
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 21, 2022
Next season, too much fun! @StarSportsIndia @rinkusingh235 | #AamirInMyTeam https://t.co/ymicnwydQ2 pic.twitter.com/L0l0GBh5ZE
बता दें कि रिंकू को आईपीएल 2022 के ऑक्शन (IPL 2022 Auction KKR) में केकेआर ने 55 लाख में खरीदकर टीम में शामिल किया, इस सीजन रिंकू को ज्यादा मौके मिले और शानदार खेल दिखाकर दिल जीत लिया. वहीं, दूसरी ओर आमिर खान अपनी नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) 11 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. वहीं, इस फिल्म का ट्रेलर आईपीएल 2022 के फिनाले पर रिलीज होने वाला है. यानि क्रिकेट फैन्स को क्रिकेट के डोज के अलावा 'लाल सिंह चड्ढा' की पहली झलक भी देखने को मिलेगी.
Rishabh Pant से हुई सबसे बड़ी ‘भूल', मुंबई से मिली हार की सबसे बड़ी वजह के विलेन बन बैठे पंत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं