IPL 2022 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को शनिवार रात को खेले गए मैच में 5 विकेट से हरा दिया. मुंबई की इस जीत ने बेंगलोर (RCB in Play Offs) को प्लेऑफ में पहुंचा दिया. बता दें कि आरसीबी टीम (RCB) के खिलाड़ी मुंबई और दिल्ली के मैच के दौरान मुंबई की जीत की दुआ कर रहे थे. यही नहीं जब मुंबई ने जीत हासिल की तो RCB टीम के खिलाड़ियों ने जमकर इसका जश्न भी मनाया. अब आरसीबी ने अपने ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया है. MI vs DC के मैच में दिखा अद्भूत नजारा, फैन्स ने लगाए RCB-RCB के नारे- Video
आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली (Virat Kohli), मैक्सवेल और डुप्लेसिस जमकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. यही नहीं जब मुंबई की टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा तो कोहली हैरान रह गए और काफी निराश भी दिखे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IPL 2022: मुंबई की जीत के बाद कोहली, मैक्सवेल और डुप्लेसिस ने ऐसे किया रिएक्ट- Video
वहीं, जब डेवाल्ड ब्रेविस ने बल्लेबाजी के दौरान चौके और छक्के बरसा रहे थे तो मैक्सवेल 'बेबी एबी-बेबी एबी (Baby AB)' कहकर चीयर करते हुए भी नजर आए. क्रिकेट फैन्स आरसीबी के इस जश्न को देखकर गदगद हैं. बता दें कि मुंबई के मैच जीतने पर कोहली ने मुंबई इंडियंस (MI) की टीम को शुक्रिया भी कहा है.
RCB qualified for the playoffs for the third consecutive year. We bring to you raw emotions, absolute joy and post-match celebrations, as the team watched #MIvDC. This is how much it meant to the boys last night.@kreditbee#PlayBold #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/5lCbEky8Xy
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 22, 2022
IPL 2022 Play-offs Schedule: जानें कब और कौन सी टीम का होगा आमना-सामने, पूरी डिटेल्स
अब आरसीबी की टीम प्लेऑफ में एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ेगी. यह मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गॉर्डन में खेला जएगा. आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में नंबर 4 पर बेंगलोर है. आरसीबी ने 14 में 8 मैच जीते और 6 में हार का मुंह देखना पड़ा. आरसीबी के पास 16 प्वाइंट्स हैं.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं