विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2013

रिकी पोंटिंग होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

रिकी पोंटिंग होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान
मुंबई इंडियंस ने एक फैसले के तहत गुरुवार को अपनी इस आईपीएल टीम के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को अपना कप्तान बनाया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 3 अप्रैल से शुरू होने वाले छठे इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स का नेतृत्व करेंगे। उन्हें हरभजन सिंह के स्थान पर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पोंटिंग को मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई में इस महीने के शुरू में हुई नीलामी में उनके आधार मूल्य 400,000 डॉलर में खरीदा था।

मुंबई इंडियन्स ने बयान में कहा कि पोंटिंग को आगामी सत्र के लिए कप्तान बनाने का फैसला नव नियुक्त चीफ मेंटर अनिल कुंबले, मुख्य कोच जान राइट और आइकन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से सलाह मशविरा करने के बाद किया गया।

कुंबले ने बयान में कहा, ‘‘रिकी के पास आईपीएल में मुंबई इंडियन्स जैसी प्रतिस्पर्धी और चोटी की टीम की अगुवाई करने के लिए पर्याप्त अनुभव है। सचिन मेरे इस सुझाव से पूरी तरह से सहमत थे कि कप्तानी के दायित्व के बिना जब वह बल्लेबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे तो मुंबई इंडियन्स को अधिक फायदा होगा। रिकी को मुंबई इंडियन्स का कप्तान बनाने का आइडिया हमारा (सचिन और मेरा) था।’’

मुंबई इंडियन्स में अपनी नई भूमिका के बारे में पोंटिंग ने कहा, ‘‘यह बड़ा सम्मान है। मेरी क्षमता पर विश्वास दिखाने के लिए मैं मिसेज (नीता) अंबानी और मुंबई इंडियन्स प्रबंधन का आभार व्यक्त करता हूं।’’

(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई इंडियंस, रिकी पोंटिंग, कप्तान, आईपीएल 2013, IPL 2013, Rickey Ponting, Captain, Mumbai Indians
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com