इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में रविवार को आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) ने चेन्नई के बॉलरों का जो बैंड बजाया, वे फैंस शायद ही कभी भूलें. आखिरी ओवरों में डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों पर 3 चौकों और 8 चक्कों से नाबाद 70 रन बनाए, तो उनके बल्ले से वेरी-वेरी स्पेशल रिकॉर्ड निकाल. और वह टूर्नामेंट के 18 साल के इतिहास में नंबर-5 या इससे निचले नंबर पर 8 छक्के जड़ने वाले आरसीबी के तीसरे बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका के मिस्टर 360 डिग्री एबी डि विलियर्स ने साल 2014 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था. और तब के बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी नंबर-5 या इससे निचले नंबर पर खेलते हुए किसी बल्लेबाज ने इतने छक्के लगाए. लेकिन जो युवराज सिंह ने किया, वह आगे किसी भी आरसीबी बल्लेबाज के लिए दोहरा पाना बहुत ही मु्श्किल बात होगी.
कौन छू पाएगा युवराज का कारनामा?
जब बात आरसीबी के लिए नंबर 5 या इससे निचले क्रम पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की आती है, तो यह कारनामा युवराज सिंह के नाम पर है. भारतीय पूर्व बल्लेबाज युवी और एबी के बीच मानो साल 2014 में मिड्ल ऑर्डर में मानो छक्के जड़ने की रेस सी लगी हुई थी. बहरहाल, बाजी युवी के हाथ लगी और तब उन्होंने नंबर-5 या इससे निचले क्रम पर आते हुए 9 छक्के जड़े.
डेविड का प्रहार, RCB का फिर से रिकॉर्ड
टिम डेविड के बल्ले से तूफानी नाबाद 70 रन की पारी निकली, तो आरसीबी ने आखिरी 5 ओवरों में 97 रन बना डाले. यह आईपीएल के इतिहास के 18 साल में किसी भी टीम द्वारा आखिरी 5 ओवरों में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. पहले नंबर पर भी आरसीबी ही काबिज है. इसके तहत उसने साल 2016 में इसी मैदान पर गुजरात लॉयन्स के खिलाफ आखिरी 5 ओवरों में 2 विकेट पर 112 रन बनाए थे.
आरसीबी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
डेविड के बल्ले का तूफान आया, तो 18 साल के इतिहास में आरसीबी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर लेकर आया. चलिए 5 शीर्ष स्कोर क बारे में जानें
स्कोर टीम जगह साल
263/5 पुणे बेंगलुरु 2013
262/7 हैदराबाद बेंगलुरु 2024
250/3 चेन्नई बेंगलुरु 2026
248/3 गुजरात लॉयन्स बेंगलुरु 2016
241/7 पंजाब पंजाब 2024
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं