विज्ञापन
2 hours ago

 Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings IPL 2026 Highlights: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हरा दिया. यह बेंगलुरु की सीजन की दूसरी जीत रही तो चेन्नई ने हार की हैट्रिक लगाई. आरसीबी ने डेविड और पडीक्कल के अर्द्धशतकों के अलावा, रजत पाटीदार और फिल सॉल्ट की धमाकेदार पारी के दम पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में सीएसके की टीम शीर्ष क्रम के चरमराने से उबर नहीं सकी और सरफराज खान के 50 रन के बावजूद 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई. उसके लिए सरफराज के अलावा प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए. (Scorecard)

251 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर इस मुकाबले में लड़खड़ा गया. चेन्नई ने 30 के स्कोर तक ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए. सरफराज खान ने आकर तेजी से रन बटोरे और पावरप्ले में फिफ्टी ठोक टीम की उम्मीद तो जगाई लेकिन क्रुणाल पांड्या ने सातवें ओवर में सरफराज और कार्तिक त्यागी के विकेट निकाल यह स्पष्ट कर दिया कि मैच का परिणाम क्या होगा.

प्रशांत वीर और जेमी ओवरटर्न ने इसके बाद छठे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 150 पार पहुंचाया. लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने आकर इस साझेदारी को तोड़ा. वहीं सुयश ने जेमी का विकेट निकाला. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जैकब डफी, कृणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह ने दो दो विकेट प्राप्त किए. सूयश शर्मा को एक विकेट मिला. 

इससे पहले टिम डेविड और रजत पाटीदार की धुरंधर बैटिंग के जरिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 250 रन बनाए. टिम डेविड ने 25 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्कों के दम पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए. पाटीदार ने अपनी पारी के दौरान 1 चौका और छह छक्के लगाए. इनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 और फिल सॉल्ट ने 30 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. 

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी
    

RCB vs CSK LIVE Score: बेंगलुरु 43 रनों से जीती

बेंगलुरु ने यह मुकाबला जीत लिया है 43 रनों से. चेन्नई सुपर किंग्स 2 गेंद पहले 207 रनों पर ऑल-आउट हुई. यह बेंगलुरु की दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार. चेन्नई को ठहरकर सोचना होगा कि आखिर गलती कहां हुई है. आखिरी विकेट मैट हेनरी का गिरा है. अभिनंदन सिंह के खाते में सफलता आई है.
19.4 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 207

RCB vs CSK LIVE Score: आखिरी ओवर

अब आखिरी ओवर बाकी है. 6 गेंद 47 रन. बेंगलुरु क्या चेन्नई को ऑल-आउट कर पाएगी या नहीं यह देखना होगा. आखिरी ओवर फेंकने अभिनंदन सिंह आएंगे. चेन्नई ने 200 का स्कोर पार कर लिया है.
19.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 204-9

RCB vs CSK LIVE Score: चेन्नई को 9वां झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को नौंवा झटका लगा. भुवनेश्वर कुमार ने नूर अहमद का शिकार किया. विराट कोहली ने कैच लपका. भुवनेश्वर ने एक विकेट लेकर अपना स्पेल खत्म किया. ऑफ स्टंप के बाहर धीमी और छोटी गेंद, नूर ने सीधे खड़े होकर उसे पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगी. कोहली लॉन्ग-ऑन से अपनी दाईं ओर दौड़ते हुए आए और एक मुश्किल कैच को भी आसान बना दिया. भुवनेश्वर ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की. नूर अहमद 8 रन बनाकर आउट.
18.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 190/9

RCB vs CSK LIVE Score: 18 में चाहिए 71

चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 18 गेंद में 71 रन चाहिए. मैच बेंगलुरु का है. देखना होगा कि चेन्नई इसे कितना करीब तक लेकर जाती है. चेन्नई इसे जितना करीब लेकर जाएगी, उसे इसका फायदा होगा क्योंकि उसका नेट रन रेट पहले ही काफी खराब है. जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 24 का हो चुका है.
17.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 180/8

RCB vs CSK LIVE Score: सुशय को विकेट मिला

चलिए सुयश शर्मा के खाते में भी सफलता आई. टॉप एज लगा और ओवर्टन को जाना होगा. बैक ऑफ लेंथ गेंद थी ऑफ स्टंप के बाहर. गेंदबाज के सिर के ऊपर से उड़ाने का प्रयास था. लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और  गेंद लॉन्ग ऑफ के हाथ में चली गई. चेन्नई को आठवां झटका लगता हुआ यहां पर. बेंगलुरु बड़ी जीत से 2 विकेट दूर है अब.
16.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 178/8

RCB vs CSK LIVE Score: भुवनेश्वर आए विकेट लाए

भुवनेश्वर कुमार आए और विकेट लाए. प्रशांत वीर को जाना होगा. रजत पाटीदार ने जबरदस्त कैच लपका.  भुवी ने आते ही साझेदारी तोड़ी है. गुड लेंथ पर गेंद थी. प्रशांत ने इसे एक्सट्रा कवर  की तरफ पंच करना चाहा. बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी. ऐसे में वो प्लेसमेंट नहीं मिला, जो चाह रहे थे. रजत पाटीदार ने अपनी बाइं ओर हवा में डाइव लगाई और जबरदस्त कैच लपका. प्रशांत वीर 29 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पारी के दौरान छह चौके और एक छक्का लगाया. 
15.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 165/7 

RCB vs CSK LIVE Score: 30 में चाहिए 86

चेन्नई को 30 गेंद में जीत के लिए 86 रन चाहिए. 15वें ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर 153 था, 3 विकेट के नुकसान पर. इस हिसाब से देखें तो चेन्नई का स्कोर बेंगलुरु से अधिक है. लेकिन चेन्नई ने 3 विकेट अधिक गंवाए हैं. बेंगुलरु के लिए आखिरी के ओवरों में टिम डेविड ने तूफानी पारी खेली थी, जबकि चेन्नई के लिए ऐसा करने वाला कोई नहीं है. जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 17 से अधिक का हो गया है.
15.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 165/6

RCB vs CSK LIVE Score: 18 रन का ओवर

प्रशांत वीर ने आखिरी ओवर से 18 रन बटोरे हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर वह स्टंप आउट होने से बाल-बाल बचे हैं. चेन्नई का स्कोर 150 पार हुआ. उसे अब 36 गेंद में जीत के लिए 94 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 16 के करीब है. यह नामुकिन नहीं है, लेकिन इतना आसान भी नहीं है. चेन्नई का रन रेट 11 का है.  
14.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 157/6

RCB vs CSK LIVE Score: प्रशांत वीर क्या जबरदस्त खेल रहे हैं

प्रशांत वीर क्या जबरदस्त खेल रहे हैं. क्रुणाल पांड्या का स्वागत उन्होंने पहले चौके से किया. फिर छक्का जड़ा और उसके बाद फिर से चौका. कोशिश फील्ड को खेलने की है. अब चेन्नई को 39 में 98 रन चाहिए. 
13.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 157/6

RCB vs CSK LIVE Score: 42 में चाहिए 112

पिछले ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को 42 गेंद में जीत के लिए 112 रन चाहिए. बेंगलुरु के डग आउट में दिनेश कार्तिक और एंडी फ्वालर में लगातार बातचीत हो रही है. चेन्नई के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 15 से अधिक का हो गया है. मौजूदा रन रेट 10 का है. प्रशांक वीर और जेमी ओवरटर्न संघर्ष कर रहे हैं. उनकी कोशिश चेन्नई को आखिरी तक जितना करीब हो सके, उतना करीब लेकर जाने की होगी. 
13.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 139/6

RCB vs CSK LIVE Score: 54 में चाहिए 134

तो बेंगलुरु बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. चेन्नई के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 14.88 का हो चुका है. उसे जीत के लिए 54 गेंद में 134 रन चाहिए. क्रीज पर जेमी ओवरटर्न और प्रशांत वीर हैं. देखना होगा कि चेन्नई आखिरी तक जाती है या बेंगलुरु उससे पहले ही उनका काम तमाम कर देती है. 
11.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 117/6

RCB vs CSK LIVE Score: चेन्नई को छठा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को छठा झटका लगा. उसकी आखिरी उम्मीद शिवम दुबे पवेलियन लौटे. विकेट के पीछे जितेश शर्मा ने जबरदस्त कैच लपका है. अभिनंदन सिंह ने शिवम दुबे को जाल में फंसाया. गेंद इतनी छोटी गेंद नहीं थी कि इस पर पुल शॉट खेला जा सके. लेकिन दुबे पुल शॉर्ट के लिए गए और लेकिन बल्ले का सिर्फ़ अंदरूनी किनारा ही लगा. गेंद न सिर्फ़ कीपर के दाईं ओर गई, बल्कि वह ज़मीन के काफ़ी करीब भी थी. जितेश ने डाइव लगाई और अपने दाहिने हाथ से ज़मीन के करीब आती हुई गेंद को लपक लिया. शिवम दुबे 13 गेंद में 18 रन बनाकर आउट. बेंगलुरू को जीत की महक आ रही होगी.
9.5 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 108/6

RCB vs CSK LIVE Score: चेन्नई 100 पार

चेन्नई का स्कोर 100 पार हुआ. चेन्नई 11 से अधिक के रन रेट से रन बना रही है, लेकिन चिंता की बात विकेट है. चेन्नई को 66 गेंद में जीत के लिए 146 रन चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 13.27 का हो चुका है. जब तक दुबे हैं, तब तक चेन्नई की उम्मीद है. 
9.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 105/5

RCB vs CSK LIVE Score: चेन्नई को पांचवां झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां झटका लगता हुआ. क्रुणाल ने ओवर की दूसरी सफलता हासिल की. अभिनंदन सिंह ने कैच लपका. 97.2 km/h की रफ़्तार से डाली गई यह गेंद थोड़ी फुल-लेंथ की थी. कार्तिक शर्मा ने स्लॉग-स्वीप खेलने की कोशिश में नीचे झुककर शॉट लगाया, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी. शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े अभिनंदन गेंद के नीचे आए और आसानी से कैच लपका. कार्तिक शर्मा 3 गेंद में 6 रन बनाकर आउट. 
6.5 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 84/5

RCB vs CSK LIVE Score: सरफराज खान स्टंप

सरफराज खान स्टंप हुए. क्रुणाल पांड्या आए और आते ही उन्होंने शिकार किया. सरफराज एक बार फिर आगे निकलकर बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे, लेकिन चूक गए. विकेट के पीछे जितेश शर्मा ने बाकी का काम किया. सरफराज अच्छी पारी खेलकर आउट हुए. लेकिन उन्हें क्रीज पर टिकना था. 
6.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 77/4

RCB vs CSK LIVE Score: सरफराज का अर्द्धशतक

सरफराज खान ने 24 गेंदों में फिफ्टी ठोकी है. 24 गेंद लगे उन्हें पचासे के लिए. पावरप्ले के अंदर अर्द्धशतक पूरा. आखिरी ओवर से 13 रन आए. चेन्नई ने पावरप्ले में 77 रन जोड़े हैं, जो बेंगलुरु के मुकाबले काफी अधिक है. लेकिन उन्होंने तीन विकेट गंवा दिए हैं. 
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 77/3

RCB vs CSK LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी

RCB vs CSK LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. कार्तिक त्यागी ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा है.  दूसरी तरफ सरफराज खान ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा था और फिर चौका. पिछले ओवर से 23 रन आए हैं. सरफराज और कार्तिक त्यागी अगर ऐसे ही खेलते रहे तो चेन्नई रन चेज में बनी रहेगी. 
5.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 64/3

RCB vs CSK LIVE Score: सैमसन को ये क्या हुआ

2.5: संजू सैमसन की एक और नाकमी, सिर्फ 9 ही रन बना सके, चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा. सैमसन की लगातार तीसरी नाकामी...लगातार तीसरा सिंगल डिजिट स्कोर...ये एकदम से क्या हो गया संजू को? ड्राइव करने गए, लेकिन दूर-दूर तक पोजीशन में नहीं थे...स्लिप में देवदत्त के हाथों लपके गए..9 रन, 5 गेंद

RCB vs CSK LIVE Score: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

1.2: चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका, आयुष म्हात्रे 1 ही रन बना सके. नए बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की 30 गज के घेरे के ऊपर से सर्किल के ऊपर उड़ाने की कोशिश..मिडऑफ पर गेंद कप्तान रजत पाटीदार के हाथों में...1 रन, 3 गेंद...चेन्नई बहुत ही ज्यादा संकट में

RCB vs CSK LIVE Score: गायकवाड़ आउट

0.5: चेन्नई को पहले ही ओवर में झटका, कप्तान गायकवाड़ 7 रन बनाकर लौटे. ऐसा नजर आता है कि मानो गायकवाड़ ने आईपीएल के लिए तैयारी ही नही की. डफी की गेंद पड़कर उठती हुई बाहर की ओर निकली..शरीर से दूर खेलने की कोशिश..स्लिप में खड़े पडिक्कल ने दाईं ओर चलते हुए ऐसान कैच ले लिए...7 रन, 3 गेंद

RCB vs CSK LIVE Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई ने शुरू किया 251 रनों का पीछा, गायकवाड़ और सैमसन क्रीज पर..आरसीबी के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं डफी...लंबे कद के हैं..देखते हैं कि पावर-प्ले  में क्या होता है..चेन्नई की चुनौती बहुत ही बड़ी है

RCB vs CSK LIVE Score: बेंगलुरु ने बनाए 250

टिम डेविड और रजत पाटीदार की धुरंधर बैटिंग के जरिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 250 रन बनाए हैं और चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 251 का लक्ष्य दिया है. शुरुआत के तीन ओवर में बेंगलुरु ने कोई बाउंड्री नहीं लगाई थी. 14वें ओवर तक लग रहा था कि बेंगलुरु 200 तक पहुंच पाएगी. लेकिन जिस तरह से टिम डेविड और रजत पाटीदार ने आखिरी के ओवरों में जिस तरह बल्लेबाजी की, चेन्नई के गेंदबाज उससे बचते नजर आए. मैदान का कोई एक कोना ऐसा नहीं रहा, जहां गेंद ना गई हो. टिम डेविड और रजत पाटीदार के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 99 रनों की साझेदारी हुई है, वो भी 35 गेंदों में. बीते 5 ओवरों में 97 रन बनाए हैं.  
20.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 250/3

RCB vs CSK LIVE Score: स्टेडियम पार गेंद

टिम डेविड ने ओवर की आखिरी गेंद पर जबरदस्त छक्का जड़ा. यह छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के पार गई. पिछले ओवर से 30 रन आए हैं. क्या आरसीबी 250 पार करेगी, यह आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ बेंगलुरु का सबसे बड़ा स्कोर है. जेमी ओवरटन के आखिरी ओवर में 6,2,4,6,6,6 का स्कोर किया है टिम डेविड ने. 
19.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 237/3

RCB vs CSK LIVE Score: टिम डेविड का अर्द्धशतक

RCB vs CSK LIVE Score:टिम डेविड का अर्द्धशतक पूरा हुआ. जबरदस्त बल्लेबाजी जारी है. पिछले ओवर से 14 रन बटोरे तो इस ओवर की शुरुआत छक्के से हुई. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. चौथे गेंद पर छक्के के साथ उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया. 21 गेंदों में यह पचासा पूरा किया है. 

RCB vs CSK LIVE Score: नो बॉल पर बोल्ड टिम डेविड

पहली गेंद पर चौका खाने के बाद अंशुल कंबोज ने अच्छी वापसी की थी. उन्होंने टिम डेविड को बोल्ड कर दिया था. लेस स्टंप उखड़ गया था. चेन्नई ने सेलिब्रेट भी करना शुरू कर दिया था, लेकिन अंपायर नॉ-बॉल चेक करने के लिए रूके. यह नो बॉल थी. टिम डेविड ने इसके बाद फ्री हिट पर छक्का जड़ा. 

RCB vs CSK LIVE Score: टिम डेविड की धूआंधार बैटिंग

नूर अहमद के आखिरी ओवर में टिम डेविड ने तीन छक्के जड़े हैं.  बेंगलुरु अब 250 के करीब के टोटल की तरफ देख रही होगी. पिछले ओवर से 21 रन आए हैं. रजत पाटीदार और टिम डेविड के सामने कैसे गेंदबाजी की जाए, चेन्नई के गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा. 
17.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 193/3

RCB vs CSK LIVE Score: रजत पाटीदार का आया तूफान

रजत पाटीदार ने कोहराम मचा रखा है. आखिरी ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौका जड़ा है. पिछले ओवर से 19 रन आए हैं. पाटीदार का स्ट्राइक रेट 250 से अधिक का है. अभी तो टिम डेविड ने हाथ भी नहीं खोले हैं. खलील अहमद के इसके साथ ही 4 ओवर पूरे हुए.उन्होंने 37 रन दिए हैं और कोई सफलता हासिल नहीं हुई. क्या आरसीबी आज 250 करेगी? जिस तरह से बैटिंग हो रही है, वो स्कोर भी दूर नहीं है. 
16.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 172/3

RCB vs CSK LIVE Score: जेमी ओवरटन का अच्छा ओवर

काफी अच्छा ओवर रहा यह जेमी ओवरटन का. इससे सिर्फ 2 रन आए. रजत पाटीदार जब तक क्रीज पर है, आरसीबी 200 से अधिक का कितना भी स्कोर खड़ा कर सकती है. दूसरे छोर पर उनके साथ टिम डेविड है. 7 से 15 ओवर में बेंगलुरु ने 102 रन बटोरे हैं. यह दिखाता है कि पिछले कुछ ओवरों में कैसी बैटिंग हुई है. 
15.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 153/3

RCB vs CSK LIVE Score: पडिक्कल आउट

बोल्ड हुए देवदत्त पडिक्कल. जेमी ओवरटन ने ब्रेक के बाद की पहली ही गेंद पर अपना काम किया. इस शॉर्ट की जरूरत ही नहीं थी. पडिक्कल के बल्ले से काफी खराब शॉर्ट आया.  मिडिल और लेग पर फुलर लेँथ की गेंद, ऑफ स्टंप के काफी बाहर जाकर लैप स्वीप का प्रयास किया था. कोई कनेक्श नहीं हुआ और गेंद स्टंप्स में घुस गई. 
14.1 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 151/3

RCB vs CSK LIVE Score: पडिक्कल का अर्द्धशतक

देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ा है. 28 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के जड़े हैं. अगर वह ऐसे ही खेलते रहे तो बेंगलुरु आसानी से 220-230 का स्कोर कर लेगी. देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार के बीच 20 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी हो चुकी है. आखिरी 5 ओवर में 64 रन बटोरे है. रन रेट 10.79 का है. पिछले ओवर से 14 रन आए.
14.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 151/2

RCB vs CSK LIVE Score: 15 गेंद में 50 रनों की साझेदारी

देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार के बीच साझेदारी 50 रनों की हो चुकी है, वो भी सिर्फ 15 गेंद में. पाटीदार ने अब मैट हेनरी का स्वागत छक्के के साथ किया है.

RCB vs CSK LIVE Score: पडिक्कल का धुरंधर अंदाज

देवदत्त पडिक्कल को फैंस से जिस पारी की उम्मीद थी, वो उन्होंने खेलनी चालू कर दी है. पडिक्कल ने पिछले ओवर में बाउंड्री की बरसात कर दी. शिवम दुबे के इस ओवर में रजत पाटीदार के बल्ले से छक्का आया. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर पडिक्कल ने छक्का जड़ा. फिर ओवर की आखिरी दो गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. पिछले ओवर से 23 रन आए. 
13.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 137/2

RCB vs CSK LIVE Score: पडिक्कल का दमदार छक्का

पिछले ओवर में पहले रजत पाटीदार ने नूर अहमद को छक्का जड़ा फिर इसके बाद पडिक्कल ने छक्का जड़ा. पडिक्कल का यह छक्का काफी लंबा रहा. पिछले ओवर से 16 रन आए. बेंगलुरु की नजरें 200 पार स्कोर पर होगी. 
12.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 114/2

RCB vs CSK LIVE Score: फिल सॉल्ट आउट

फिल सॉल्ट आउट हुए. स्लो बाउंडर पर शिवम दुबे ने उन्हें अपना शिकार बनाया. नूर अहमद ने कैच लपका. यह आज का बड़ा विकेट है. सॉल्ट इस पर पुल शॉर्ट खेलने गए थे, लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. डीप पर नूर को यह कैच लेने में अधिक कठिनाई नहीं हुई. फिल सॉल्ट ने 30 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के के दम पर 46 रन बनाए. 
10.4 ओवर:  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 93/2

RCB vs CSK LIVE Score: 10 ओवर पूरे

बेंगुलरु की आधी पारी पूरी हुई. टीम का स्कोर 91 रन है. पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं. सॉल्ट अपने पचासे से एक शॉर्ट दूर है. दूसरी छोर पर पडिक्कल हैं. पडिक्कल की कोशिश यहां एंकर रोल की है. 
10.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 91/1

RCB vs CSK LIVE Score: सॉल्ट अर्द्धशतक के करीब

फिल सॉल्ट अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. पडिक्कल और सॉल्ट के बीच साझेदारी 50 रनों की हो चुकी है. देखना होगा कि पडिक्कल कब गियर बदलते हैं. बेंगलुरु का रन रेट 10 से करीब आ गया है.
9.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 87/1

RCB vs CSK LIVE Score: ओवर से आए 10 रन

फिल सॉल्ट ने पिछले ओवर में दो दमदार शॉर्ट लगाए हैं. अंशुल कंबोज के ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने स्क्वायर लेग की दिशा में दमदार छक्का लगाया. इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. इस ओवर से 15 रन आए हैं. आरसीबी को सॉल्ट से दमदार पारी की उम्मीद है. 
8.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 76/1

RCB vs CSK LIVE Score: सॉल्ट ने बदला गियर

फिल सॉल्ट ने पिछले ओवर में दो दमदार शॉर्ट लगाए हैं. अंशुल कंबोज के ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने स्क्वायर लेग की दिशा में दमदार छक्का लगाया. इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. इस ओवर से 15 रन आए हैं. आरसीबी को सॉल्ट से दमदार पारी की उम्मीद है. 
7.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 66/1

RCB vs CSK LIVE Score: पावरप्ले पूरा

RCB vs CSK LIVE Score: पावरप्ले पूरा हुआ. बेंगलुरु ने 51 रन बटोरे हैं इसमें. क्रीज पर अभी देवदत्त पडिक्कल और फिल सॉल्ट की सलामी जोड़ी मौजूद है. देखना होगा कि यह जोड़ी अब कैसे स्कोर करती है. बेंगलुरु का रन रेट 9 से नीचे का है. इस पिच पर 200 का स्कोर डिफेंड करना मुश्किल होगा. 

6.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 51/1

RCB vs CSK LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी

पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. यह खलील अहमद डालने आएंगे. पिछले ओवर से 10 रन आए और एक विकेट भी आया. बेंगलुरु शुरुआती तीन ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगा पाई थी. ऐसे में उसका रन रेट 8 के करीब है.
5.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 43/1

RCB vs CSK LIVE Score: विराट कोहली आउट

विराट कोहली आउट हुए. अंशुल कंबोज ने कोहली को अपना शिकार बनाया. इस बार दुबे ने कोई गलती नहीं की. कंबोज की शानदार गेंदबाज़ी. उन्होंने देखा कि कोहली पिच पर आगे बढ़ रहे हैं, तो उन्होंने हार्ड लेंथ पर गेंद डाली, पिच पर ज़ोर से पटकी और गेंद को अतिरिक्त उछाल मिला. पुल शॉट खेलते समय कोहली अच्छी स्थिति में नहीं थे; गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और लॉन्ग-ऑन की तरफ हवा में गई. मिड-ऑन से खिलाड़ी पीछे की तरफ दौड़ा, लेकिन यह कैच हमेशा से दुबे का ही था. वह गेंद के नीचे सही जगह पर खड़े हुए, गेंद पर अपनी नज़रें जमाए रखीं और कैच पूरा किया. विराट कोहली  18 गेंद में दो चौके और 1 छक्के के बाद 28 रन बनाकर आउट हुए.
4.3 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 37/1

RCB vs CSK LIVE Score: मैट हेनरी का महंगा ओवर

मैट हेनरी का महंगा ओवर रहा. इस ओवर से 16 रन आए हैं. कोहली ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा. कोहली चार्ज है. अब पावरप्ले के आखिरी दो ओवर बाकी है. देखना होगा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कितना स्कोर करती है. 
4.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 33/0

RCB vs CSK LIVE Score: विराट कोहली को जीवनदान

विराट कोहली को जीवनदान मिला है. खलील अहमद ने अपना काम कर ही दिया था. लेकिन शिवम दुबे ने कैच टपका दिया. खलील माथा पकड़कर नीचे बैठ गए. ऑफ स्टंप के बाहर की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को मिड ऑन की तरफ मारने का प्रयास. सही कनेक्शन नहीं हुआ था. शिवम दुबे मिड ऑन से भागते हुए लॉन्ग ऑन की तरफ गए. दुबे पहुंच गए थे. लेकिन आखिरी के ओवर में उन्होंने कैच टपका दिया.
2.3 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15/0

RCB vs CSK LIVE Score: दूसरे ओवर से सिर्फ 6 रन

दूसरे ओवर से सिर्फ 6 रन आए हैं. विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने बड़े शॉर्ट खेले हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की फील्डिंग और बॉलिंग दोनों अच्छी हुई है. 
2.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11/0

RCB vs CSK LIVE Score: पहला ओवर पूरा

पहला ओवर पूरा हुआ. इस ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. खलील अहमद ने इस ओवर में अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की है. कोहली और सॉल्ट की नजरें आज के मैच में बेंगलुरु  को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होगी. देखना दिलचस्प होगा कि कोहली होम ग्राउंड पर कितने रन बना पाते हैं.
1.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5/0

RCB vs CSK LIVE Score: कब होगी धोनी की वापसी?

टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से सवाल पूछा कि आखिर महेंद्र सिंह धोनी की वापसी कब होगी, इसके जवाब में सीएसके कप्तान ने कहा,"MS धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं, कभी-कभी इसमें समय लगता है. अगर वह खेलने के लिए तैयार हैं, तो यह जल्द ही होगा."

RCB vs CSK LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

दोनों टीमें इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी

RCB vs CSK LIVE Score: चेन्नई ने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

RCB vs CSK LIVE Score, IPL 2026: संजू की फॉर्म चिंता का विषय

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन की फॉर्म चिंता का विषय है. पीली जर्सी में संजू ने दो मैच खेले हैं और दोनों में वो बल्ले से फ्लॉप हुए हैं.
 

RCB vs CSK LIVE Score, IPL 2026: बारिश की संभावना

मैच ती शुरुआत के समय बेंगलुरु में बारिश की संभावना है. हालांकि, बाद में मौसन के साफ रहने की उम्मीद है. 

RCB vs CSK LIVE Score, IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार मेगा रिकॉर्ड के करीब

भुवनेश्वर कुमार अगर आज 1 विकेट लेने में सफल होते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे. उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर पाया है.

RCB vs CSK Live Score: कोहली के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड

विराट कोहली के नाम पहले से ही किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1,159 रन बनाए हैं. अगर यह दाएं हाथ का बल्लेबाज़ आज रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 रन और बना लेता है, तो वह अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगा और CSK के खिलाफ 1,160 रनों के आंकड़े तक पहुंच जाएगा.

RCB vs CSK Live Score: कोहली खास मुकाम पर

विराट कोहली अगर आजके मुकाबले में 4 छक्के जड़ते हैं तो वह लीग के इतिहास में 300 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय और कुल तीसरे बल्लेबाज होंगे. आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल और रोहित शर्मा ही विराट कोहली से आगे हैं. 

RCB vs CSK Live Score: किंग कोहली पर नजरें

विराट कोहली का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दमदार है. उन्होंने 34 पारियों में 38.2 की औसत से 1146 रन बनाए हैं. कोहली चेन्नई के खिलाफ 10 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर करने में सफल हुए हैं. 

RCB vs CSK Live Score: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बात अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पलड़ा भारी है. दोनों टीमें 35 बार भिड़ी हैं. हालांकि, चिन्नास्वामी में दोनों के बीच कांटे का रिकॉर्ड है. बेंगलुरु अपने होम ग्राउंड में 6 बार जीती है जबकि चेन्नई ने 5 बार जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं आया है.

RCB vs CSK LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस ज़ाचरी फॉल्क्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल.

RCB vs CSK LIVE Score: ब्लाकबस्टर संडे

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. सुपर संडे में दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से है. चेन्नई को शुरुआती दोनों मैचों में हार मिली है. ऋतुराज गायकवाड़ एंड कंपनी की नजरें हार के क्रम को तोड़ने पर होगी. दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने  शुरुआती मैच में जीत दर्ज की थी और अपने होम फैंस के सामने वह जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com