Lalit Modi urged the BCCI to take immediate action : आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम एक बड़े विवाद में फंसती हुई नजर आ रही है. दरअसल, आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में बैठे हुए अपने फोन का इस्तेमाल करते नजर आए जिसके बाद पूर्व आईपीएल के पूर्व कमिश्वर ललित मोदी ने सवाल उठाए हैं. बता दें कि यह एक ऐसा काम है जिसे बीसीसीआई ने एंटी-करप्शन नियमों के तहत सख्ती से प्रतिबंधित किया है. ऐसे में राजस्थान के मैनेजर भिंडर ने अपने फोन का इस्तेमाल करके PMOA (खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र) प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, जैसा कि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में नजर आ रहा है.
यहां देखें वीडियो
— Cricket Iconic (@ankanghosh335) April 11, 2026
यह घटना राजस्थान की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई, वीडियो में भिंडर को RR के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के ठीक बगल में बैठे देखा जा सकता है. इस मामले पर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है. ऐसे में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने भिंडर को डगआउट में अपना फोन इस्तेमाल करते देख रिएक्ट किया है. ललित मोदी ने आईपीएल के नियमों के अनुसार, इसकी बिल्कुल भी इजाजत नहीं है. उन्होंने आगे सवाल उठाया कि आईपीएल की एंटी-करप्शन यूनिट ने इस पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है.
— Cricket Iconic (@ankanghosh335) April 11, 2026
ललित मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा,"डगआउट में मोबाइल फ़ोन रखना..पूरी तरह से मना है, क्या सच में ऐसा हुआ? मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं हुआ होगा. अगर ऐसा हुआ है, तो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है." एक दूसरी पोस्ट में, ललित मोदी ने लिखा: "यह पूरी तरह से मना है, एंटी-करप्शन यूनिट कहां थी कहा थी?
Having a MOBILE PHONE IN THE DUGOUT - is a COMPLETELY A NO NO. did this really happen. I hope not. If it did. Then @IPL governing council needs to take IMMEDIATE ACTION https://t.co/AaZpz4KAoL
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 11, 2026
अब आगे क्या
अब जिस तरह से पूर्व आईपीएल कमिश्वनर ने इस मुद्दे पर रिेएक्ट किया है तो इमस मामले में मैच रेफरी और आईपीएस से जुड़ी एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट मामले की समीक्षा कर सकती है.
क्या हो सकता है एक्शन
इस तरह के उल्लंघन के लिए किसी निश्चित दंड का सीधा उल्लेख नहीं है लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैच रेफरी भारी जुर्माना या मैच-डे ड्यूटी से निलंबन जैसा सख्त फैसला ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: CSK की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर राजस्थान, ऐसा बन रहा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं