विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

IND vs AUS: निर्णायक बने हैदराबाद टी20 में बारिश बन सकती है 'विलेन'

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में कल खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने इस दौरान हल्की से मध्यम तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है.

IND vs AUS: निर्णायक बने हैदराबाद टी20 में बारिश बन सकती है 'विलेन'
गुवाहाटी मैच जीतकर ऑस्‍ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में टीम इंडिया के सामने चुनौती पेश की है (फाइल फोटो)
हैदराबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में कल खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम मैच में बारिश क्रिकेटप्रेमियों का मजा किरकिरा कर सकती है. मौसम विभाग ने इस दौरान हल्की से मध्यम तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘आज यहां गरज के साथ बौछारें और बारिश हो सकती है और कल हल्की से मध्यम तेज बारिश.’शहर में पिछले एक सप्ताह से लगभग रोजाना बारिश हो रही है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मैच स्थल राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऐसी तैयारी की गई है जिससे मैच को निर्बाध रूप से बिना किसी समस्या के कराया जा सके.क्यूरेटर वाईएन चंद्रशेखर ने कहा कि हाल की बारिश से विकेट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हालांकि इससे आउटफील्ड पर असर पड़ा है और प्रभावित हिस्सों को सुखाने के लिये पंखों की मदद ली जा रही है. टी20 सीरीज अभी
1-1 की बराबरी पर है. रांची में बारिश से प्रभावित रहा पहला टी20 मैच भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीता था जबकि गुवाहाटी में हुए दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सफलता के बावजूद कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उसे हराना हमेशा कठिन होता है.  गुवाहाटी में आठ विकेटसे जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्णायक मैच में बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी. मेहमान टीम के नए तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ के सामने भारत का मजबूत बल्लेबाजी क्रम टिक नहीं सका. कप्तान कोहली तो खाता भी नहीं खोल सके और बाकी बल्लेबाजों का भी उल्लेखनीय योगदान नहीं रहा. अब वे अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेंगे. गुवाहाटी में भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की मोइजेस हेनरिक्स और ट्रेविस हेड ने जमकर धुनाई की. दोनों ने इस मैच में 109 रन की साझेदारी की.

स्पिनरों के नाकाम रहने के बावजूद कप्तान विराट कोहली बदलाव करके स्पिनर अक्षर पटेल को उतारेंगे, इसकी संभावना नहीं दिखती. तेज गेंदबाजी में भी आशीष नेहरा का बाहर रहना लगभग तय है जो अगली सीरीज में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं.

वीडियो: टीम इंडिया की सीरीज जीत में रोहित शर्मा चमके
दोनों टीमें इस प्रकार हैं..
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंडया, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, आशीष नेहरा, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल और अक्षर पटेल.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर (कप्तान), एरोन फिंच, ट्रेविस हेड, मोइसेस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, जेसन बेहरेनडोर्फ, डैन क्रिस्टियन, नाथन कुल्टर नाइल, केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा, मार्कस स्टोइनिस और एंड्रयू टाय.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia, Hyderabad T20
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com