विज्ञापन
This Article is From May 14, 2018

IPL 2018: आचार संहिता उल्‍लंघन के लिए अजिंक्‍य रहाणे पर लगा जुर्माना, यह है कारण...

आईपीएल 2018 के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर खुद को प्‍लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा है.

IPL 2018: आचार संहिता उल्‍लंघन के लिए अजिंक्‍य रहाणे पर लगा जुर्माना, यह है कारण...
राजस्‍थान रॉयल्‍स के स्‍लो ओवररेट के कारण अजिंक्‍य रहाणे पर 12 लाख रु. का जुर्माना लगा है
  • स्‍लो ओवर रेट के कारण अजिंक्‍य रहाणे पर हुआ जुर्माना
  • कप्‍तान होने के नाते 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा
  • मैच में राजस्‍थान ने सात विकेट से शानदार जीत हासिल की
मुंबई: आईपीएल 2018 के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर खुद को प्‍लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा है. हालांकि इस जीत के बाद राजस्‍थान के कप्‍तान अजिंक्य रहाणे को आचार सहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना झेलना पड़ा है. इस मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के धीमे ओवर रेट के लिए रहाणे पर यह जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल के 11वें संस्करण में राजस्थान पर पहली बार धीमे ओवर रेट के लिए आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है. ऐसे में टीम के कप्तान होने के नाते रहाणे पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.  मैच में जोस बटलर की नाबाद 94 रन की जोरदार पारी के कारण राजस्‍थान ने 18 ओवर में ही तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया. बटलर को उनकी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया.मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे. रहाणे ने इस का श्रेय टीम की ओर से की गई शानदार साझेदारियों को दिया है. उन्‍होंने मैच के बाद कहा, "हमारे लिए यह एक शानदार जीत है. जोफरा आर्चर ने एक ओवर में दो विकेट लेकर खेल बदल दिया. हमें पहले के मैचों में कोई साझेदारी नहीं मिली, लेकिन हम जानते थे कि अगर हमें कोई साझेदारी मिलती है तो हम आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेंगे."

वीडियो: जोस बटलर की पारी से राजस्‍थान ने MI को हराया
उन्होंने कहा, "मैच से पहले जितनी भी बातचीत हो वह खेल के लिहाज से अच्छा है. हमने फील्डिंग को और ज्यादा करने की कोशिश की है. मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी इसमें और अच्छा प्रदर्शन करे." (इनपुट: आईएएनएस)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2018, Ajinkya Rahane, Fine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com