पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और अच्छे ओवर की समाप्ति| हर्शल पटेल ने आकर रन गति पर रोक तो लगाई है| इस गेंद को गेल ने ऑफ़ साइड पर खेला और एक रन भाग लिया| 10 के बाद 90/1 पंजाब|

9.5 ओवर (1 रन) छोटी गति गेंद की गेंद| राहुल ने उसे पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक ही रन मिल पाया|


9.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

9.3 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया| पैड्स से लगकर कीपर एबी के दस्तानों की ओर गई गेंद, कैच की हलकी सी अपील भी हुई, अम्पायर सहमत नहीं|

9.2 ओवर (4 रन) चौका!!! गेल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| PBKS vs RCB: Match 26: Chris Gayle hits Harshal Patel for a 4! PBKS 87/1 (9.2 Ov). CRR: 9.32

9.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

8.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! मैक्सिमम के साथ एक बार फिर से चहल के महंगे ओवर की हुई समाप्ति| दोनों बल्लेबाज़ पूरी तरह से उनके ऊपर प्रहार करते हुए| इस ओवर से आये 13 रन, दो ओवर में चहल 28 रन दे चुके हैं| इस गेंद को राहुल ने स्लॉग स्वीप कर दिया| बल्ले से लगने के बाद क्या मीठी सी आवाज़ आई| उसी वक़्त लग गया कि ये गेंद काफी दूर जाकर गिरेगी| 83/1 पंजाब| एक आतिशी शुरुआत| PBKS vs RCB: Match 26: It's a SIX! KL Rahul hits Yuzvendra Chahal. PBKS 83/1 (9.0 Ov). CRR: 9.22

8.5 ओवर (4 रन) चौका!!! राहुल के बल्ले से निकलती हुई बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के दाँए ओर से कट किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| PBKS vs RCB: Match 26: KL Rahul hits Yuzvendra Chahal for a 4! PBKS 77/1 (8.5 Ov). CRR: 8.72

8.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को गेल ने लेग साइड की ओर स्वीप करते हुए एक रन निकाला|

8.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

8.2 ओवर (1 रन) बैकफूट से डीप कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया जहाँ से सिंगल आया|

8.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हर्शल के एक कसे हे ओवर की हुई समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन हासिल किया| इस ओवर से महज़ 6 ही रन आये|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई| एक तेज़ तर्रार पारी खेली जा रही है दोनों बल्लेबाज़ द्वारा खासकर गेल द्वारा| टीम को इस जोड़ी से काफी कुछ उम्मीद|

7.4 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

7.3 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ राहुल को चकमा देने में कामयाब हुए पटेल|

7.2 ओवर (4 रन) चौके के साथ राहुल को भी मोमेंटम मिलता हुआ| इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर फुल लेंथ की गेंद को स्लाइस किया| पॉइंट फेल्डर के ऊपर से निकल गई गेंद, एक टप्पा बाद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| PBKS vs RCB: Match 26: KL Rahul hits Harshal Patel for a 4! PBKS 68/1 (7.2 Ov). CRR: 9.27

7.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

हर्शल पटेल को अब गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है..

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 7 ओवर के बाद 64/1 पंजाब| फ़िलहाल क्रीज़ पर लोकेश राहुल के साथ क्रिस गेल बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| राहुल की सेना को एक मात्र झटका प्रभ सिमरन सिंह के रूप में लगा| बैंगलोर की ओर से काइल जेमीसन ने एक विकेट अपने नाम किया| इसी बीच जेमीसन के अगली ही ओवर में गेल ने उन्हें 5 चौके लगा दिए| जिसके बाद पंजाब की टीम ने पिछले 2 ओवरों में 35 रन हासिल कर लिया| बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली कि अब सोच होगी की इस साझेदारी को तोडा जाये...

6.6 ओवर (6 रन) छक्के के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ओहोहो! ये है गेल स्टॉर्म!! अब गेंदबाज़ों को बचने का सोचना होगा नाकि विकेट लेने का| क्योंकि अब इस बल्लेबाज़ ने अपने हाथ खोल लिए हैं, मैदान चाहे जितना भी बड़ा हो, गेंद सीधा स्टैंड्स में जाती हुई दिखाई देगी| चहल द्वारा एक और फ्लाईटेड बॉल जिसे गेल ने सामने की तरफ मारा और साईट स्क्रीन फोड़ दिया| 64/1 पंजाब, पिछले दो ओवर से आये 35 रन| PBKS vs RCB: Match 26: It's a SIX! Chris Gayle hits Yuzvendra Chahal. PBKS 64/1 (7.0 Ov). CRR: 9.14

6.5 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

6.4 ओवर (2 रन) फाइन लेग की दिशा में इस गेंद को खेला जहाँ से दो रनों का मौका बन गया| इस गेंद को गेल ने स्वीप करते हुए गैप में मार दिया था|

6.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

6.2 ओवर (6 रन) छक्का!! फ्लैट सिक्स!! सामने की तरफ इस शॉट को खेला| फील्डर थे वहां पर लेकिन दर्शक बनकर रह गए| इतना तेज़ निकली ये गेंद कि वहां खड़े फील्डर को दिखी भी नहीं| ये है गेल पॉवर| PBKS vs RCB: Match 26: It's a SIX! Chris Gayle hits Yuzvendra Chahal. PBKS 56/1 (6.2 Ov). CRR: 8.84

6.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! राहुल ने सामने की तरफ उसे खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

5.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| गेल ने इस ओवर में लगाए 5 बाउंड्री| 20 रन काइल जेमीसन के दूसरे ओवर से आती हुई| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बैकफुट से कवर्स और मिड ऑफ के बीच से खेला| गैप में गई गेंद फील्डर बस बॉल को देखते ही रह गए| बॉल गई सीमा रेखा के पार मिला चार रन| 6 ओवर के बाद 49/1 पंजाब| PBKS vs RCB: Match 26: Chris Gayle hits Kyle Jamieson for a 4! PBKS 49/1 (6.0 Ov). CRR: 8.17

5.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! चार बाउंड्री के बाद गेंदबाज़ को मिली होगी चैन की सांस| लो फुल टॉस गेंद थी जिसे सीधा शॉर्ट कवर्स फील्डर की तरफ मार बैठे|

5.4 ओवर (4 रन) चौका!!! गेल ने लगाया लगतार चार गेंद पर चार चौके| ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन बनकर रह जायेगे दर्शक| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| कल पृथ्वी शॉ ने छह गेंदों पर छह चौके लगाए थे तो क्या आज गेल उसे दोहराएंगे? PBKS vs RCB: Match 26: Chris Gayle hits Kyle Jamieson for a 4! PBKS 45/1 (5.4 Ov). CRR: 7.94

5.3 ओवर (4 रन) हैट्रिक चौका!! इस बार मिड ऑन फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा| अन गेल नामक तूफ़ान मैदान पर आ चुका है| चिप किया आगे की गेंद और गैप हासिल किया| ये बलेबाज़ अब अपनी लय में चुका है| PBKS vs RCB: Match 26: Chris Gayle hits Kyle Jamieson for a 4! PBKS 41/1 (5.3 Ov). CRR: 7.45

5.2 ओवर (4 रन) चौका!!! गेल का हुआ खेल शुरू| बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर बॉस के बल्ले से आती हुई| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑन ओर मिड विकेट के बीच से पुल किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| PBKS vs RCB: Match 26: Chris Gayle hits Kyle Jamieson for a 4! PBKS 37/1 (5.2 Ov). CRR: 6.94

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका!!! गेल के बल्ले से आई पहली बाउंड्री!! क्या ये गेल स्टॉर्म का संकेत है? ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारा| फील्डर घेरे के अंदर थे जिसकी वजह से एक आसान सा चौका मिल गया| PBKS vs RCB: Match 26: Chris Gayle hits Kyle Jamieson for a 4! PBKS 33/1 (5.1 Ov). CRR: 6.39

मैच रिपोर्ट