अंत में जॉर्डन ने दिखाया दम, टीम को 123 रनों तक पहुंचाया| 36 रनों की एक सधी हुई शुरुआत के बाद पंजाब की टीम पूरी तरह से बिखर गई| वो कहते हैं ना कि दबाव में कोई बिखरता है तो कोई निखरता है यहाँ कोलकाता निखर गई और पंजाब की टीम बिखर गई| एक के बाद एक करके गेंदबाजों के सामने बल्लेबाज़ अपना विकेट गंवाते चले गए| हालांकि ये पिच बल्लेबाज़ी के लिए शानदार थी लेकिन बल्लेबाजों से ज्यादा इस पिच का गेंदबाजों ने फायदा उठाया| मयंक अगरवाल (31) को छोड़ दे तो कोई और भी बल्लेबाज़ 20 रनों के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए| राहुल और पूरन ने 19-19 रन ज़रूर जोड़े लेकिन एक अच्छी स्टार्ट के बाद वो भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए|
19.6 ओवर (1 रन) एक रन!!! इसी के साथ पंजाब की पारी 123 रनों पर हुई समाप्त| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया| दूसरा रन भी लेना चाहते थे अर्शदीप लेकिन शमी ने माना किया|
19.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन आया|
19.4 ओवर (0 रन) बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! क्रिस जॉर्डन की 30 रनों की तूफ़ानी पारी का हुआ अंत| प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में आती हुई तीसरी विकेट| फुल लेंथ की डाली हुई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा हिट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे ऑफ स्टंप्स को जा लगी| 121/9 पंजाब|
19.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! क्रिस जॉर्डन के बल्ले से आती हुई एक और बड़ी हिट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| बल्ले पर गेंद सही तरह से ऐया और गई स्टैंड में जहाँ से मिला सिक्स|
19.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉवर के साथ खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर एक टप्पा खाकर गई गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने सिंगल नही लिया|
19.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन शॉट, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
18.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
18.5 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
18.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! क्रिस जॉर्डन के बल्ले से आती हुई दूसरी बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई एक और गेंद जिसको क्रिस जॉर्डन ने लेग साइड की ओर पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
18.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
18.2 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद नही| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
18.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! पंजाब को लगा 8वें झटका| रवि बिश्नोई 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैट कमिंस के हाथ आई दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद कवर्स की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद मॉर्गन जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 98/8 पंजाब|
17.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
17.5 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ कट करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद, सीधे कीपर के हाथ में गई|
17.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
17.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
रवि बिश्नोई बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
17.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! शाहरुख़ खान की टीम ने इस बल्लेबाज़ शाहरुख़ खान को आउट किया| 13 रन बनाकर खान साहब लौट गए पवेलियन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए| उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी हिस्से को लगकर हवा में खिल गई गेंद| घेरे के अंदर ही कप्तान मॉर्गन ने शॉर्ट कवर्स पर पीछे की तरफ भगाते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया| 95/7 पंजाब|
17.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए और बीट हुए बल्लेबाज़|
16.6 ओवर (2 रन) फुल लेंथ की गेंद को डीप कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन तेज़ी से 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
16.5 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
16.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉवर के साथ खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद गई स्क्वायर लेग की ओर जहाँ से एक रन मिला|
16.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
16.2 ओवर (0 रन) बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
16.1 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|
टाइम आउट का हुआ समय!! 16 ओवर की समाप्ति के बाद 91/6 पंजाब, क्रीज़ पर शाहरुख़ खान के रूप में एक मात्र बल्लेबाज़ टिके हुए हैं जहाँ उनका साथ क्रिस जॉर्डन देते हुए| इस चार ओवर में कम से कम 130 के स्कोर को पार करना चाहेगी पंजाब की टीम|
15.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल अपने नाम किया|
15.5 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|
15.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
15.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी तरह की कुछ और बाउंड्री की दरकार होगी पंजाब की टीम को यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को शाहरुख खान मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
15.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर की ओर गई|
15.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हालांकि अंत में क्रिस जॉर्डन जो इस टीम के साथ गेंदबाज़ी डिपार्टमेंट को सुधारने के लिए जुड़े हैं, जिन्होंने बल्लेबाज़ी में भी अपने जोहर दिखाते हुए नज़र आये| उनकी इस बारी ने टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया| इस पारी के दौरान कप्तान मॉर्गन ने 3 कैच तो पकडे लेकिन उसके अलावा गेंदबाज़ी में भी बढ़िया बदलाव किये| उन्होंने इस पारी के दौरान कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जहाँ आंद्रे रसेल को छोड़ दे तो उनके अलावा सभी गेंदबाजों को विकेट मिली| अब देखना ये है कि कोलकाता की टीम किस तरह से इस रन चेज़ को अंजाम देती है|